{"_id":"6afb5918a04c5281cc094fe2","slug":"educating-daughters-is-the-way-to-strengthen-society-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-190178-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बेटियों को पढ़ाना ही समाज को मजबूत बनाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बेटियों को पढ़ाना ही समाज को मजबूत बनाना
Tue, 17 Nov 2026 12:57 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Tue, 17 Nov 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर में एबी रिच इंटर कॉलेज में कार्यक्रम में बोलतीं जिला मिशन कोऑर्डिनेटर अमृता दीक्षित
- फोटो : Samvad
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। महिला कल्याण विभाग की ओर से सोमवार को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत एबी रिच इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं को बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और समान अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।
जिला मिशन कोऑर्डिनेटर अमृता दीक्षित ने कहा कि बेटियों को पढ़ाना ही समाज को मजबूत बनाना है। बेटियां शिक्षित होंगी तो परिवार और समाज दोनों आगे बढ़ेंगे। उन्होंने महिला कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, वन स्टॉप सेंटर और महिला हेल्पलाइन के बारे में बताया।
प्रधानाचार्य मिहिर फिलिप्स ने विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देने और बेटियों का सम्मान करने के लिए प्रेरित किया। लेखाकार अभिषेक कुमार भी मौजूद रहे।