{"_id":"6a902a72795e7fa7b405b3d7","slug":"video-scramble-for-seats-on-state-transport-buses-for-raksha-bandhan-in-shahjahanpur-2026-08-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों में सीट के लिए मारामारी, रेलवे स्टेशन पर भी उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों में सीट के लिए मारामारी, रेलवे स्टेशन पर भी उमड़ी भीड़
Mukesh Kumar
Updated Thu, 27 Aug 2026 05:45 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर में रक्षाबंधन से एक दिन पहले बृहस्पतिवार को शहर के बस अड्डे और रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। रोडवेज बसों में सीट पाने के लिए यात्रियों के बीच मारामारी जैसी स्थिति रही। दिल्ली, बरेली, फर्रुखाबाद और लखीमपुर जाने वाली बसों में सबसे अधिक भीड़ दिखाई दी। यात्रियों को बसों में सीट पाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।
रक्षाबंधन पर महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलने के कारण बड़ी संख्या में महिलाएं भी सफर के लिए बस अड्डों पर पहुंचीं। कई बसों में सीट मिलने के बावजूद कुछ महिलाएं मुफ्त यात्रा की सुविधा के फेर में खड़े होकर ही सफर करती नजर आईं। बसों में क्षमता से अधिक यात्रियों की भीड़ दिखाई दी। वहीं दूसरी ओर रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों का दबाव बढ़ गया। खासकर लखनऊ जाने वाली दिशा की ट्रेनों में सबसे अधिक यात्री पहुंचे। ट्रेनों के प्लेटफार्म और टिकट काउंटरों पर भी भीड़ नजर आई। त्योहार पर भाई-बहन के घर पहुंचने की जल्दबाजी के चलते दिनभर बस अड्डों और रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की आवाजाही बनी रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।