{"_id":"6788f74ef660e372d80714e9","slug":"video-police-arrested-three-smugglers-in-shahjahanpur","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : शाहजहांपुर में पुलिस ने तीन तस्करों को किया गिरफ्तार, एक किलो नौ ग्राम अफीम बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : शाहजहांपुर में पुलिस ने तीन तस्करों को किया गिरफ्तार, एक किलो नौ ग्राम अफीम बरामद
शाहजहांपुर में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तीन लोगों को रोजा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसके पास से एक किलो नौ ग्राम अफीम बरामद हुई है। तस्कर जलालाबाद से अफीम लाकर ट्रक चालकों को बिक्री करते थे। बृहस्पतिवार की सुबह करीब दस बजे रोजा थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम पैतापुर रोड पर अजय गुप्ता के प्लाट के पास खड़े तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया। उनकी तलाशी लेने पर अफीम बरामद हुई। सीओ सदर प्रयांक जैन ने बताया कि पुलिस ने परमजीत निवासी ग्राम पुरैना पूर्वी गौटिया थाना जलालाबाद, रामऔतार निवासी ग्राम मोहम्मद आनंदपुर सरैला थाना मदनापुर और अनमोल निवासी ग्राम जोगराजपुर थाना तिलहर को गिरफ्तार किया। तीनों के पास से एक किलो नौ ग्राम अफीम बरामद की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।