{"_id":"6af2f838bd00f0d5c604d94d","slug":"video-govardhan-puja-performed-in-homes-and-temples-in-shahjahanpur-2026-11-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: घरों और मंदिरों में हुई गोवर्धन पूजा, भक्तों ने भगवान को लगाया भोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: घरों और मंदिरों में हुई गोवर्धन पूजा, भक्तों ने भगवान को लगाया भोग
Mukesh Kumar
Updated Tue, 10 Nov 2026 04:25 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर जिले में गोवर्धन पूजा का पर्व परंपरागत और आस्था के साथ मनाया गया। घरों और मंदिरों में शुभ मुहूर्त में विधि-विधान से भगवान श्रीकृष्ण, गोवर्धन महाराज और गोमाता का पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मंगलवार को घरों में गाय के गोबर से भगवान श्रीकृष्ण की कनिष्ठिका अंगुली पर गोवर्धन पर्वत धारण किए हुए आकृति बनाई गई। इसे फूलों और रंगों से आकर्षक ढंग से सजाया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण को विभिन्न प्रकार के पकवानों का भोग लगाया। मंदिरों में अन्नकूट प्रसाद तैयार कर भगवान को समर्पित किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। कई स्थानों पर भजन-कीर्तन और धार्मिक आयोजन भी हुए। श्री रुद्र बालाजी धाम के पंडित डॉ. कान्हा कृष्ण शुक्ल ने गोवर्धन पूजा के धार्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि गोवर्धन पूजा केवल धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि प्रकृति और गौसेवा के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का पर्व भी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।