{"_id":"6af372d39557c2b58d066d2a","slug":"engineering-student-on-a-motorcycle-dies-after-being-hit-by-a-truck-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-189655-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार इंजीनियरिंग छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार इंजीनियरिंग छात्र की मौत
विज्ञापन
ऋषि कुमार का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
- फोटो : Samvad
मीरानपुर कटरा। बिहार प्रांत के छपरा जिले के थाना एकमा क्षेत्र के गांव मानिकपुर निवासी बाइक सवार इंजीनियरिंग के छात्र ऋषि कुमार (23) की लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक की टक्कर लगने से मौत हो गई, जबकि उनके मामा श्याम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। मामा-भांजे छठ का त्योहार घर पर मनाने के लिए बाइक से बिहार जा रहे थे।
राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती बिहार के सीवान जिला के सिसवन थाना क्षेत्र के गांव मुरार पट्टी निवासी श्याम कुमार ने बताया कि वह दिल्ली के विंदापुर थाना क्षेत्र के उत्तमनगर में रहकर एक फैक्टरी में काम करते हैं। भांजा ऋषि कुमार दिल्ली में साथ रहकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। छठ पूजा में शामिल होने के लिए मंगलवार सुबह छह बजे भांजे के साथ बाइक से बिहार जा रहे थे। दोनों हेलमेट भी पहने हुए थे।
कटरा क्षेत्र में लखनऊ दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सब्जी मंडी के पास पीछे से आए ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सहित सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सीएचसी पर चिकित्सक ने भांजे ऋषि को मृत घोषित कर दिया। सीओ तिलहर विदुष सक्सेना ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। ट्रक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
--
सड़क हादसे में महिला की मौत, पुत्र घायल
पुवायां। सिंधौली के गांव बारापुर निवासी लोचनराम वर्मा की पत्नी ऊषा देवी (55) की बाइकों की टक्कर में मौत हो गई। हादसे में ऊषा देवी का पुत्र निरंजन भी घायल हो गया।
लोचनराम वर्मा के बहनोई लखीमपुर के थाना मोहम्मदी के गांव गुरेला निवासी रामऔतार बीमार हैं। लोचनराम अपनी पत्नी ऊषा देवी उर्फ सदावती और पुत्र निरंजन वर्मा के साथ बाइक से गुरेला गए थे। मंगलवार दोपहर घर आते समय पुवायां-मोहम्मदी हाईवे पर गांव इटौली के पास उनकी बाइक में दूसरी बाइक टकरा गई। बाइक सड़क पर गिर जाने से ऊषा देवी और निरंजन वर्मा घायल हो गए। उन्हें सीएचसी लाया गया।
सीएचसी प्रभारी डॉ. नरेंद्र पाल ने ऊषा देवी को मृत घोषित कर दिया और निरंजन को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया। ऊषा देवी की मौत से पुत्र जितेंद्र कुमार, चंद्रसेन और निरंजन का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि हादसे के संबंध में अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। संवाद

ऋषि कुमार का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन- फोटो : Samvad