Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Resentment over the working style of the SDM and CO; warning of a major agitation issued.

Shahjahanpur News: एसडीएम व सीओ की कार्यशैली से रोष, बड़े आंदोलन की चेतावनी

Wed, 11 Nov 2026 01:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Resentment over the working style of the SDM and CO; warning of a major agitation issued.
पुवायां। भारतीय किसान यूनियन चढूनी गुट के जिलाध्यक्ष भारत सिंह यादव समेत 30-40 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज होने से नाराज कार्यकर्ताओं ने एसडीएम और सीओ की कार्यशैली पर रोष जताते हुए बड़ा आंदोलन करने का निर्णय किया है।
विज्ञापन

पूर्व में डाक बंगला के पास कपड़ा जलाकर विरोध करने पर कानूनगो चंद्रिका प्रसाद ने भाकियू जिलाध्यक्ष व तहसील सचिव नरवेश कुमार समेत 30 से 40 लाेगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मंगलवार को डाक बंगला परिसर में हुई संगठन की बैठक में जिलाध्यक्ष और कार्यकर्ताओं पर रिपोर्ट दर्ज कराने की कड़ी निंदा की गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष भारत सिंह यादव ने कहा कि पुतला दहन पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं। गांवों में भी प्रशासन का पुतला दहन करने की रणनीति बनाई जा रही है। उधर नरवेश कुमार ने नायब तहसीलदार, कानूनगो और लेखपाल के खिलाफ उनकी निजी भूमि पर बोरिंग पाटने, इंजन फेंके जाने, अधिकारियों पर गाली-गलौज कर पद का दुरुपयोग करने की तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
रिपोर्ट दर्ज होने से अन्य किसान संगठनों में भी आक्रोश
भाकियू कार्यकर्ताओं पर रिपोर्ट दर्ज कराने से दूसरे किसान संगठनों के कार्यकर्ताओं में भी रोष है। किसान नेता अनिल सिंह यादव ने कहा कि देश में तमाम जगह विरोध-प्रदर्शन होते हैं और पुतले दहन होते हैं। पुवायां में किसानों पर रिपोर्ट दर्ज कराया जाना प्रशासन की मनमानी है।

--
प्रदर्शन और पुतला दहन करने में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई सकती। यह हमारा अधिकार है। पुवायां में ऐसा हुआ है। संगठन के पदाधिकारियों बुलाएंगे तो वह आंदोलन में शामिल होंगे। कार्यकर्ताओं और किसानों का उत्पीड़न किसी भी हाल में नहीं होने दिया जाएगा।

-गुरनाम सिंह चढ़ूनी, राष्ट्रीय अध्यक्ष भाकियू चढ़ूनी गुट

--
अगर पैमाइश से कोई दिक्कत थी तो बताना चाहिए था। दूसरे क्षेत्र की टीम बनाकर जांच करा दी जाती। पुतला जलाना गलत है, इसीलिए कानूनगो की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
-सदानंद सरोज, एसडीएम पुवायां

--
नायब तहसीलदार और कानूनगो के खिलाफ तहरीर मिली है। अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा और तहरीर की जांच कराई जाएगी।
-प्रवीण मलिक, सीओ पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed