{"_id":"6aabdf7c3484e03d2905317a","slug":"video-electric-pole-falls-on-e-rickshaw-due-to-storm-in-shahjahanpur-2026-09-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: आंधी से बिजली का खंभा ई-रिक्शा पर गिरा, चालक घायल; कई जगह पेड़ टूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: आंधी से बिजली का खंभा ई-रिक्शा पर गिरा, चालक घायल; कई जगह पेड़ टूटे
Mukesh Kumar
Updated Thu, 17 Sep 2026 06:09 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर में सुबह तेज बारिश और आंधी के चलते बिजली का नेटवर्क ध्वस्त हो गया। आंधी के दौरान तेज हवा के झोंकों को बिजली के खंभे सहन नहीं कर सकें और जमीन पर आ गए। सबसे ज्यादा तिलहर डिवीजन में बिजली के खंभे गिरे हुए हैं। इसी तरह निगोही में खंभे और पेड़ टूटने के चलते रास्ता अवरुद्ध रहने के साथ बिजली भी गाायब रही। शहर में घंटाघर जाने वाले मार्ग पर झंडा मोड़ पर खंभा गिरने से चालक घायल हो गया। यहां एक घंटे तक रास्ता अवरुद्ध रहा। बिजली निगम के अनुसार, लगभग 150 खंभे गिरने का अनुमान है। रिवैंप योजना के 164 करोड़ रुपये खर्च होने के बाद भी खंभों की स्थिति काफी दयनीय है। वेल्डिंग और ईंटों के सहारे खंभों को रोककर काम चलाया जा रहा। बृहस्पतिवार को सुबह बरसात और आंधी ने सारे दावों की पोल खोल दी है। साढ़े दस बजे जेल रोड पर झंडा मोड़ के पास खंभा गिर गया। वहां से गुजर रहे चिनौर गांव निवासी ई-रिक्शा चालक चंदर चपेट में आने से घायल हो गए। खंभे के चलते मार्ग अवरुद्ध हो गया। करीब डेढ़ घंटे तक के बाद रास्ता बहाल हो सका। अधिशासी अभियंता नगर आरपी सिंह ने बताया कि नगर में चार स्थानों पर बिजली के खंभे गिरने से आपूर्ति बाधित हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।