{"_id":"6a8d51522166aafd3403d3aa","slug":"video-devotees-throng-shiva-baraat-tableaux-captivate-hearts-in-shahjahanpur-2026-08-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: शिव बरात में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, झांकियों ने मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: शिव बरात में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, झांकियों ने मोहा मन
Mukesh Kumar
Updated Tue, 25 Aug 2026 01:54 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर में सोमवार रात रंगमहला स्थित हिंदू सत्संग भवन से शिव बरात धूमधाम और श्रद्धापूर्वक निकाली गई। शिव बरात में भगवान शिव, गणेश, श्रीराम दरबार समेत विभिन्न देवी-देवताओं की मनोहारी झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। डीजे पर बज रहे भजनों की धुन पर श्रद्धालु झूमते रहे और बम-बम भोले के जयकारों से पूरा वातावरण शिवमय हो गया।
शिव बरात चौक, कच्चा कटरा मोड़, अंटा चौराहा, घंटाघर, बहादुरगंज और सदर चौराहा होते हुए बाबा विश्वनाथ मंदिर पहुंची, जहां बरात का समापन हुआ। बरात के मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। बरात के कारण शहर के विभिन्न मार्गों पर यातायात प्रभावित हुआ और कई स्थानों पर जाम की स्थिति बनी रही। आयोजन में रजत वैधराज, नरेंद्र त्यागी, प्रशांत वर्मा, विकास वर्मा, राजीव कुमार, राज वर्मा, मुनीष मिश्रा, नरेंद्र शुक्ला आदि का सहयोग रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।