{"_id":"6af46339b510b32dfd0faf4d","slug":"video-crowds-gathered-at-the-railway-station-and-bus-stand-on-bhai-dooj-sisters-were-troubled-2026-11-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: भाई दूज पर रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर उमड़ी भीड़, बहनें हुईं परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: भाई दूज पर रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर उमड़ी भीड़, बहनें हुईं परेशान
शाहजहांपुर में भाई दूज पर बुधवार को भाइयों के माथे पर तिलक लगाने के लिए निकली बहनों को सफर में खासी दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों में चढ़ने के लिए मारामारी रही तो बस अड्डे पर बसों का लंबा इंतजार करना पड़ा। भीड़ के आगे रेलवे और परिवहन निगम के इंतजाम नाकाफी साबित हुए। बसों की लिए बहनों को घंटों इंतजार करना पड़ा।
रेलवे स्टेशन पर सुबह से ही यात्रियों की भीड़ जुटने लगी थी। दोपहर में त्रिवेणी एक्सप्रेस व राजरानी एक्सप्रेस के प्लेटफॉर्म पर पहुंचते ही उसमें सवार होने के लिए यात्रियों में धक्का-मुक्की शुरू हो गई। जनरल कोच में जगह पाने के लिए यात्रियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। महिलाओं और बच्चों के साथ सफर कर रही बहनों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई। कई यात्रियों को ट्रेन में खड़े होकर सफर करना पड़ा। उधर, रोडवेज बस अड्डे पर भी यात्रियों की भीड़ लगी रही। बसों के इंतजार में बहनें अपने सामान और बच्चों के साथ परेशान होती नजर आईं। बस आते ही सीट पाने के लिए यात्रियों में होड़ लग गई। त्योहार पर घर पहुंचने की जल्दबाजी में बहनों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। परिवहन निगम की तैयारियां भीड़ के आगे कम पड़ती दिखाई दीं। इसके बावजूद बहनों ने मुश्किलों का सामना करते हुए भाइयों तक पहुंचकर भाईदूज का त्योहार मनाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।