{"_id":"6abd15b48d78c2de91054e2c","slug":"video-chess-competition-at-arya-mahila-mahavidyalaya-students-showcased-their-talent-2026-09-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: आर्य महिला महाविद्यालय में शतरंज प्रतियोगिता, छात्राओं ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: आर्य महिला महाविद्यालय में शतरंज प्रतियोगिता, छात्राओं ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन
शाहजहांपुर के आर्य महिला महाविद्यालय में अंतरमहाविद्यालयी शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेल में छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय की छात्र कल्याण समिति के अधिष्ठाता प्रो. कमलेश गौतम ने दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि शतरंज केवल खेल नहीं, बल्कि एकाग्रता, धैर्य, त्वरित निर्णय और तार्किक चिंतन विकसित करने का माध्यम है। प्राचार्या प्रो. सुरचना त्रिवेदी ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना के साथ नेतृत्व, अनुशासन और निर्णय लेने की क्षमता विकसित होती है। कार्यक्रम में स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय से डॉ. प्रांजल शाही शतरंज विशेषज्ञ और डॉ. नीलू कुमार पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे। नेशनल ऑर्बिटर विश्वजीत विक्रम ने प्रतिभागियों को शतरंज के नियमों की जानकारी दी। कार्यक्रम में अनुराधा, ऋतु शर्मा, डॉ.आशीष गोयल, रानू दुबे आदि मौजूद रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।