{"_id":"6abcc77454f8028c1e0caa5d","slug":"video-man-murdered-in-moga-2026-09-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा में पेड़ की डाल काटने से रोकने पर हुए विवाद में एक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा में पेड़ की डाल काटने से रोकने पर हुए विवाद में एक की हत्या
मोगा के गांव बघेलेवाला में पेड़ की डाल काटने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान केवल सिंह निवासी बघेलेवाला के रूप में हुई है। पुलिस को दिए बयान में मृतक के बेटे हरजिंदर सिंह ने बताया कि सनबीर सिंह उर्फ निक्कू और गुरशरण सिंह उर्फ शरना ने उसके पिता के साथ मारपीट की। आरोप है कि दोनों ने केवल सिंह के शरीर पर चढ़कर पैरों से उन्हें पीटा, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बयान के अनुसार, जब हरजिंदर सिंह अपने पिता को बचाने के लिए आगे आया तो आरोपियों ने उसके साथ भी धक्का-मुक्की की। शोर सुनकर लोगों की भीड़ मौके पर पहुंचने लगी तो आरोपी वहां से फरार हो गए।
परिवार के अनुसार, पेड़ की डाल काटने से रोकने को लेकर आरोपियों के साथ उनकी रंजिश चल रही थी। शिकायत में सरबजीत सिंह और तरसेम सिंह पर भी आरोपियों को शह देने के आरोप लगाए गए हैं। थाना सदर मोगा पुलिस ने
सनबीर सिंह उर्फ निक्कू, गुरशरण सिंह उर्फ शरना, सरबजीत सिंह और तरसेम सिंह समेत दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।