{"_id":"6abcc61c29231e3ce201f324","slug":"chandigarh-head-constable-murder-shaheen-who-gave-pistol-to-son-armaan-arrested-search-on-for-sahil-2026-09-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ हेड कॉन्स्टेबल मर्डर: बेटे अरमान को कट्टा देने वाला शाहीन गिरफ्तार, साहिल की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ हेड कॉन्स्टेबल मर्डर: बेटे अरमान को कट्टा देने वाला शाहीन गिरफ्तार, साहिल की तलाश
Video Desk Amar Ujala Dot Com
Published by: Chandra Prakash Neeraj
Updated Wed, 30 Sep 2026 01:50 PM IST
Link Copied
चंडीगढ़ सेक्टर-22 में हेड कॉन्स्टेबल नितिन की हत्या के मामले में पुलिस ने बेटे अरमान को देसी कट्टा उपलब्ध कराने वाले आरोपी मोहम्मद शाहीन को हरिद्वार से गिरफ्तार कर चंडीगढ़ ले आई। पुलिस अब मामले में अरमान और देसी कट्टा उपलब्ध कराने वाले आरोपी मोहम्मद शाहीन के बीच संपर्क कराने वाले तीसरे आरोपी साहिल की तलाश कर रही है। रिमांड के दौरान अरमान ने पूछताछ में खुलासा किया था कि उसने अपने दोस्त साहिल के माध्यम से आरोपी मोहम्मद शाहीन के संपर्क में आया था। मामले में मंगलवार को पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किया गया देसी कट्टा उपलब्ध कराने वाले आरोपी मोहम्मद शाहीन के साथ ही तीन दिन की रिमांड पूरी होने पर हत्यारोपी अरमान को भी अदालत में पेश कर दोनों का चार दिन का पुलिस रिमांड लिया है। पुलिस ने अदालत में कहा कि हत्यारोपी और उसे हथियार मुहैया कराने वाले आरोपी को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करनी है। इसके साथ ही मामले में दोनों के बीच संपर्क कराने वाले आरोपी साहिल की तलाश कर लाना है, जिसके मेरठ में छिपे होने की जानकारी मिली है। पुलिस ने दलील दी कि साहिल की गिरफ्तारी के बाद हत्या की साजिश और आरोपियों की भूमिका से जुड़े कई तथ्य सामने आ सकते हैं। इसके अलावा पुलिस को अरमान और शाहीन से हथियार की खरीद, घटना से पहले संपर्क और हत्या की पूरी साजिश को लेकर पूछताछ करनी है। इन दलीलों के आधार पर कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, अरमान से तीन दिन के रिमांड में पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ था कि वह हत्या में इस्तेमाल देसी कट्टा हरिद्वार से लेकर आया था। इसके बाद पुलिस अरमान को लेकर हरिद्वार गई और वहां उस व्यक्ति की पहचान की, जिसने उसे देसी कट्टा दिया था। पुलिस ने मोहम्मद शाहीन को गिरफ्तार कर लिया। अब उससे हथियार की खरीद-फरोख्त और सप्लाई को लेकर पूछताछ की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।