{"_id":"6abcc28c6464752d0503b08f","slug":"video-the-people-of-krishnapur-nainital-started-an-indefinite-protest-demanding-the-construction-of-the-road-2026-09-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"नैनीताल: मार्ग निर्माण की मांग को लेकर कृष्णापुर के लोगों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल: मार्ग निर्माण की मांग को लेकर कृष्णापुर के लोगों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू
नैनीताल में बलियानाला से लगे कृष्णापुर क्षेत्र के लोगों ने मार्ग निर्माण की मांग को लेकर डांठ पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। क्षेत्रवासियों ने कहा कि मार्ग से कम कुछ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा।
प्रदर्शन स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि 2018 से कृष्णापुर के लोग वंचित हैं। आपसी रायशुमारी के बाद आंदोलन का ऐलान किया गया। बीते चार दिनों से सांकेतिक प्रदर्शन के बाद बुधवार से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया गया। पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल ने भी प्रदर्शनस्थल पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया। प्रदर्शनकारियों में सभासद सुरेंद्र कुमार, कैलाश अधिकारी, पी. पंडित, दिनेश जोशी, रेखा जोशी, मोहन नेगी, हीरा सिंह बिष्ट, पुष्पा, दीपा, हेमा समेत 50 से अधिक लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।