{"_id":"68a445ab0185f0da7a03c5ed","slug":"video-bsp-workers-stage-protest-against-shahjahanpur-medical-college-for-allegedly-misbehaving-with-patients-2025-08-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज में मरीजों से अभद्र व्यवहार करने का आरोप, बसपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज में मरीजों से अभद्र व्यवहार करने का आरोप, बसपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में मरीजों से अभद्र व्यवहार के विरोध में मंगलवार को बसपा महानगर इकाई ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। पदाधिकारियों ने पांच सूत्री मांगपत्र देकर समाधान की मांग की गई। महानगर अध्यक्ष राशिद कुरैशी के नेतृत्व में पदाधिकारी व कार्यकर्ता जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट में पहुंचे। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन देकर बताया कि मेडिकल कॉलेज में मरीजों को उपचार नहीं मिल रहा है। ओपीडी व वार्ड में मरीजों और तीमारदारों से उपचार के बजाय अभद्र व्यवहार किया जाता है। इससे गरीब तबके के लोगों को चिकित्सीय सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। ज्ञापन में मोहल्ला ककरा में एमआरएफ सेंटर से होने वाले प्रदूषण पर रोक लगाने, डंपिंग ग्राउंड को शहर से बाहर शिफ्ट करने, बिजली कटौती को बंद कराने, मच्छरों के प्रकोप को देखते हुए दवा का छिड़काव कराने की मांग की गई। इस मौके पर रामकुमार मौर्या, राजेश्वर सिंह, जाटव, जान मोहम्मद, अमित आजाद, राजीव गौतम, संदीप गौतम, सुधाकर गौत्म, मनोज सिंह, जसविंदर सिंह, तुषार आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।