शाहजहांपुर। सामाजिक संस्था जय भारत की ओर से लोगो मेकिंग और रीजनिंग प्रतियोगिता का आयोजन तक्षशिला पब्लिक स्कूल में हुआ। इसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए अनेकता में एकता का संदेश दिया।
प्रतियोगिताओं में नगर के 15 जूनियर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट कॉलेजों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए अनेकता में एकता विषय पर लोगो मेकिंग प्रतियोगिता और कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों के लिए रीजनिंग प्रतियोगिता कराई गई। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष राजीव कृष्ण अग्रवाल, स्कूल के अध्यक्ष राजकुमार खंडेलवाल और निदेशक अरुण खंडेलवाल ने दीप जलाकर किया। संस्था के महासचिव डॉ. मयंक पांग्य, प्रधानाचार्य प्रखर खंडेलवाल, शशि गुप्ता, आयुष अग्रवाल, शोभित अग्रवाल, अजय शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद