फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Villager falls into 20-foot-deep well while performing a ritual; police save his life.

Shahjahanpur News: टोटका करने के दौरान 20 फुट गहरे कुएं में गिरा ग्रामीण, पुलिस ने जान बचाई

Sun, 04 Oct 2026 10:04 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 10:04 PM IST
विज्ञापन
Villager falls into 20-foot-deep well while performing a ritual; police save his life.
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। सुजावलपुर गांव में शनिवार रात अंधविश्वास और झाड़-फूंक के चक्कर में पड़ा एक व्यक्ति टोटका करने के दौरान करीब 20 फुट गहरे कुएं में गिर गया। तांत्रिक की सूचना पर पहुंची यूपी-112 पुलिस ने ग्रामीण को कुएं से बाहर निकालकर उसकी जान बचाई।
विज्ञापन

मोहल्ला गौसनगर निवासी व्यक्ति अपने परिवार का भरण-पोषण करने के लिए दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। दो माह पूर्व उसने बिहार की एक महिला से शादी कर ली। कुछ दिनों से उसके परिवार में बीमारी के अलावा कई समस्याएं बढ़ गईं। अंधविश्वास के चलते उसे लगा कि घर में किसी भूत-प्रेत का साया है।
विज्ञापन

दो दिन पूर्व वह दिल्ली से घर आया। झाड़-फूंक करने वाले तांत्रिक से संपर्क किया। शनिवार रात टोटका करने के लिए तांत्रिक के साथ एक पीपल के पेड़ के पास गया। वहां पीपल की परिक्रमा करने के दौरान झाड़ियों के बीच कुएं में गिर गया। तांत्रिक उसे बचाने के बजाए वहां से भाग गांव गया और पूरा मामला ग्रामीणों को बताया। इसके बाद तांत्रिक की सूचना पर यूपी-112 पुलिस मौके पर पहुंची। कुएं में रस्सी डालकर किसी तरह उसे बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ दीपक सिंह ने बताया कि कुएं में गिरने से घायल हुए ग्रामीण को सीएचसी पर भर्ती कराया गया है। तहरीर प्राप्त होने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed