{"_id":"6ac28564070bc138160030aa","slug":"new-executive-committee-of-the-district-football-association-formed-gajendra-gangwar-becomes-president-shahjahanpur-news-c-4-1-bly1009-981137-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: जिला फुटबॉल संघ की नई कार्यकारिणी गठित, गजेंद्र गंगवार अध्यक्ष बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: जिला फुटबॉल संघ की नई कार्यकारिणी गठित, गजेंद्र गंगवार अध्यक्ष बने
विज्ञापन
जवाहर नवोदय विद्यालय में आयोजित कार्यशाला में उपस्थित छात्राएं। स्रोत: स्कूल
शाहजहांपुर। जिला फुटबॉल संघ के पदाधिकारियों की बैठक शनिवार को कैंट स्थित कार्यालय में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें गजेंद्र गंगवार को जिला फुटबॉल संघ का अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
गौरव अग्निहोत्री, सहजुल इस्लाम और राजेश खन्ना उर्फ मयूर को उपाध्यक्ष चुना गया। आदर्श शर्मा को संयुक्त सचिव और प्रवीण कुमार को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अलावा कृष्ण कुमार सक्सेना, खुर्शीद आलम और रज्जन कश्यप समेत कुछ नए सदस्यों को भी संघ में मनोनीत किया गया। जिला फुटबॉल संघ के महासचिव दिलीप शर्मा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। बैठक में कौशल, प्रेमजीत, श्याम कुमार, खुर्शीद आलम, प्रवीण कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
--
कृत्रिम बुद्धिमत्ता के प्रयोग और दुष्प्रभावों से बचाव की दी जानकारी
शाहजहांपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय में रविवार को एमपी फाउंडेशन की ओर से कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) पर दो दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को एआई के बढ़ते प्रयोग, इसके उपयोग और संभावित दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन
कार्यक्रम में कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। विशेषज्ञों ने बताया कि वर्तमान समय में कृत्रिम बुद्धिमत्ता का प्रयोग शिक्षा, चिकित्सा, तकनीक और अन्य क्षेत्रों में तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में इसका उपयोग मानवहित में किस प्रकार किया जा सकता है, इस पर विद्यार्थियों से चर्चा की गई। विद्यार्थियों ने एआई से जुड़े विषयों पर सवाल पूछे और अपनी जिज्ञासाएं शांत कीं। संवाद