फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The players are excited due to the excellent performance of Indian players.

Shahjahanpur News: भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन से खिलाड़ियों में उत्साह

Sun, 04 Oct 2026 10:52 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
The players are excited due to the excellent performance of Indian players.
अफरोज बाबू।
शाहजहांपुर। जापान में हुए एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन से स्थानीय खिलाड़ियों में भी उत्साह है। क्रिकेट और हॉकी में स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही भारतीय खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में दमदार प्रदर्शन किया है। भारत की झोली में कुल 85 पदक आए हैं, जिसमें 21 स्वर्ण पदक शामिल हैं।
विज्ञापन

भारतीय खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर स्थानीय खिलाड़ियों ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि एशियाई खेलों में देश के प्रदर्शन से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा है। विभिन्न खेलों में भारतीय खिलाड़ियों की जीत से उन्हें भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिल रही है। बताया कि उनका भी सपना एशियाई खेलों में देश का प्रतिनिधित्व करना और पदक जीतकर भारत का नाम रोशन करना है।
विज्ञापन

--
एशियाई खेल में भारत का प्रदर्शन अच्छा रहा है। ट्रैक इवेंट में भी मेडल आए हैं। हम स्वयं विभिन्न एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में भाग लेकर मेडल पा चुके हैं। मिल्खा सिंह हमारे रोल मॉडल हैं। हमारा सपना देश के लिए मेडल लाने का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अफरोज बाबू
--
भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहतर हुआ है। हम तीन हजार मीटर दौड़ में भाग लेते हैं। हर खिलाड़ी का सपना होता है कि वह देश के लिए खेले। देश के लिए खेलकर भारत का नाम रोशन करना ही सबसे बड़ी उपलब्धि है।

-आदित्य वर्मा
--
1500 मीटर दौड़ में भाग लेता हूं। अच्छे प्रदर्शन के कारण काफी पदक आए हैं। उम्मीद है कि खिलाड़ी एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन के बाद आने वाली प्रतियोगिताओं में भी उम्दा प्रदर्शन करेंगे।
-मनोज वर्मा

अफरोज बाबू।

अफरोज बाबू।

अफरोज बाबू।

अफरोज बाबू।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed