{"_id":"6b058814844bf6cf530a7281","slug":"video-tight-security-arrangements-at-three-ganga-ghats-on-kartik-purnima-2026-11-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"कार्तिक पूर्णिमा पर तीन गंगा घाटों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्तिक पूर्णिमा पर तीन गंगा घाटों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Vimal Sharma
Updated Tue, 24 Nov 2026 06:20 PM IST
Link Copied
कार्तिक पूर्णिमा पर्व पर जुनावई थाना क्षेत्र के सांकरा घाट, साधू मढ़ी घाट और असदपुर गंगा घाट पर श्रद्धालुओं के गंगा स्नान को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। उच्च अधिकारियों के दिशा-निर्देशों के तहत तीनों घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए थाना प्रभारी, उपनिरीक्षक, पुलिसकर्मी और महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा पुलिस लाइन से 100 अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों को भी बुलाया गया है। इस प्रकार थाने सहित 200 पुलिस कर्मी मौजूद रहेंगे।
थाना प्रभारी धीरज सिंह ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तीनों घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रत्येक घाट पर 10 से 15 गोताखोरों और स्वयंसेवकों को भी लगाया गया है, ताकि स्नान के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना होने पर तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा सके। थाना प्रभारी स्वयं भी तीनों घाटों पर समय-समय पर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहेंगे। वहीं, सुरक्षा के दृष्टिगत तीनों घाटों पर गहरे पानी की सीमा का आकलन करने के बाद बांस-बल्लियों से बैरिकेडिंग कराई गई है। बैरिकेडिंग का कार्य सोमवार दोपहर तक पूरा कर लिया गया, जिससे श्रद्धालु निर्धारित सुरक्षित क्षेत्र में ही गंगा स्नान कर सकें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।