Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Electoral roll revision: 20,995 applications for claims and objections received in seven days

मतदाता सूची पुनरीक्षण: सात दिन में दावे और आपत्तियों के 20,995 आवेदन आए

Wed, 25 Nov 2026 01:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 25 Nov 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Electoral roll revision: 20,995 applications for claims and objections received in seven days
संभल। जिले में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत पहले सप्ताह में 20,995 आवेदन प्राप्त हुए हैं। अभियान के अंतर्गत 16 दिसंबर तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम अंकित खंडेलवाल ने बताया कि 17 से 23 नवंबर तक ये आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें फॉर्म-6 के 18,152 आवेदन शामिल हैं, जो नए मतदाताओं का नाम जोड़ने के लिए हैं। फॉर्म-7 के 959 आवेदन मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए मिले हैं। वहीं, फॉर्म-8 के 1,884 आवेदन दर्ज विवरण में संशोधन या अन्य बदलावों के लिए हैं। एक जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कराया जा रहा है। आलेख्य निर्वाचक नामावलियों का प्रकाशन 17 नवंबर 2026 को किया गया था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले नागरिक मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के पात्र हैं। इसके अलावा, एक अप्रैल, एक जुलाई और एक अक्तूबर 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा भी अग्रिम आवेदन कर सकते हैं। उन्हें फॉर्म-6 भरकर जमा करना होगा। आलेख्य मतदाता सूची सभी मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारी, संबंधित तहसील कार्यालय और जिला निर्वाचन कार्यालय में निशुल्क निरीक्षण के लिए उपलब्ध है। पात्र नागरिक सूची में अपना नाम जांचने के साथ ही आवश्यकतानुसार दावा या आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन भी कर सकेंगे आवेदन
मतदाता फॉर्म-6, 7 और 8 ऑनलाइन पोर्टल https://voters.eci.gov.in तथा ईसीआईनेट ऐप के माध्यम से भर सकते हैं। ऑफलाइन आवेदन के लिए हस्ताक्षरित फॉर्म के साथ नवीनतम रंगीन फोटो और निर्धारित दस्तावेज संलग्न कर बीएलओ, ईआरओ, एईआरओ, मतदाता पंजीकरण केंद्र या तहसील कार्यालय में जमा किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed