Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Sambhal News
›
Crowds thronged the markets on Chhoti Diwali, with brisk buying of earthen lamps and decorative string lights.
{"_id":"6af1cf222205c2f20c081bbe","slug":"video-crowds-thronged-the-markets-on-chhoti-diwali-with-brisk-buying-of-earthen-lamps-and-decorative-string-lights-2026-11-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"छोटी दिवाली पर बाजारों में उमड़ी भीड़, मिट्टी के दीये और झालरों की जमकर हुई खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटी दिवाली पर बाजारों में उमड़ी भीड़, मिट्टी के दीये और झालरों की जमकर हुई खरीदारी
चंदौसी/गुन्नौर/जुनावई/बबराला। छोटी दिवाली पर शनिवार को बाजारों में खरीदारी करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। दीपावली की तैयारियों को लेकर सुबह से ही बाजारों में रौनक छा गई। लोगों ने घरों को सजाने के लिए मिट्टी के दीये, मोमबत्तियां, रंग-बिरंगी झालरें और सजावटी सामान की जमकर खरीदारी की। त्योहार के चलते देर शाम तक बाजारों में चहल-पहल बनी रही।
चंदौसी के बड़ा बाजार, घंटाघर, ब्रह्म बाजार, सीता रोड, मुरादाबाद गेट समेत मुख्य बाजारों में सुबह से देर रात तक लोगों की चहल पहल रही। वहीं गुन्नौर के जुलेपुरा मोहल्ला, सदर बाजार और तहसील रोड पर दुकानों पर सुबह से ही खरीदार पहुंचने लगे। मिट्टी के दीये और मोमबत्तियों के साथ घरों को रोशनी से सजाने के लिए रंग-बिरंगी विद्युत झालरों की खूब बिक्री हुई। लोगों ने दीपावली पूजन के लिए लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां, पूजा की थाली और अन्य सामग्री भी खरीदी। पटाखों की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ लगी रही। बच्चों और युवाओं में त्योहार को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। परिवार के साथ बाजार पहुंचे लोगों ने अपनी जरूरत के अनुसार खरीदारी की। बाजारों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी सतर्क रहा। प्रमुख बाजारों और चौराहों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। सुरक्षा व्यवस्था में महिला पुलिसकर्मियों को भी लगाया गया। पुलिसकर्मी लगातार बाजारों में गश्त करते रहे और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर निगरानी बनाए रखी, जिससे खरीदारी के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।