Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Thousands took a dip on Somvati Amavasya

Sambhal News: सोमवती अमावस्या पर हजारों ने लगाई डुबकी

Tue, 10 Nov 2026 12:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Tue, 10 Nov 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Thousands took a dip on Somvati Amavasya
बबराला। सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर सोमवार को राजघाट गंगा घाट पर श्रद्धा और आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। ब्रह्म मुहूर्त से ही गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। सूर्योदय होते ही घाटों पर भारी भीड़ जुट गई और हर-हर गंगे व गंगा मैया के जयकारों से पूरा गंगातट गुंजायमान हो उठा।
विज्ञापन


महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पवित्र गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। स्नान के बाद लोगों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना, दीपदान और दान-पुण्य किया। महिलाओं ने व्रत रखकर पूजा की और कथा श्रवण किया। वहीं कई श्रद्धालुओं ने अपने पितरों की शांति के लिए तर्पण व अन्य धार्मिक अनुष्ठान भी कराए। श्रद्धालुओं ने मां गंगा से परिवार में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।धार्मिक मान्यता के अनुसार सोमवती अमावस्या पर गंगा स्नान, दान और पूजा-पाठ का विशेष महत्व है।
विज्ञापन

इसी आस्था के चलते आसपास के दूरदराज क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु राजघाट पहुंचे। घाटों के आसपास पूजा सामग्री की दुकानों पर दिनभर चहल-पहल बनी रही। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन सतर्क रहा। घाटों पर पुलिसकर्मियों की निगरानी बनी रही, वहीं स्थानीय गोताखोर भी गंगा में स्नान कर रहे श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए लगातार मुस्तैद रहे। आस्था, भक्ति और धार्मिक उल्लास के बीच राजघाट पर दिनभर गंगा स्नान का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed