{"_id":"6af21121ba80a0022e071e1a","slug":"17-people-injured-in-separate-incidents-sambhal-news-c-204-1-chn1011-134504-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: अलग-अलग हादसों में 17 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: अलग-अलग हादसों में 17 लोग घायल
Mon, 09 Nov 2026 11:59 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Mon, 09 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
जुनावई। दिवाली के दिन घर लौटने और खरीदारी के लिए निकले लोगों के लिए मेरठ-बदायूं हाईवे मुसीबत बन गया। थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में कुल 17 लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पहला हादसा कस्बे के नजदीक हुआ।
गुन्नौर थाना क्षेत्र के सैंजना गांव निवासी सरफराज अपनी पत्नी संजीदा और बच्चे अवान के साथ बाइक से रिश्तेदारी जा रहे थे। हाईवे पर उनकी बाइक दूसरी बाइक से टकरा गई। हादसे में तीनों घायल हो गए। संजीदा की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर भेजा गया। शनिवार रात हुल्काबाद गांव निवासी 15 वर्षीय हरज्ञान पुत्र कालीचरन बाइक से घर जा रहा था, तभी बाइकों की टक्कर में वह चोटिल हो गया।रविवार को दिवाली के दिन दुबारी कलां पंप के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें गंगुर्रा निवासी अरविंद कुमार, उनके साथ चल रहे अभिजीत कुमार और पंकज कुमार निवासी पथरा, चंदौसी तथा दूसरी बाइक पर सवार स्वैल (18), जीशान (17) निवासी अजीजपुर और आकाश निवासी काशीपुर घायल हो गए। अरविंद और आकाश की हालत गंभीर होने पर उन्हें रेफर किया गया।
इसी दिन धनीपुर के पास दो बाइकों की टक्कर में लाई फरीदपुर निवासी रुपवती पत्नी रामवीर और पूनम पत्नी धनवीर घायल हो गईं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। इसके अलावा थाने के पास हुए हादसे में धनरामपुर निवासी देवेंद्र कुमार घायल हुए, जिन्हें गंभीर हालत में हायर सेंटर भेजा गया। बैरपुर महाराजी के पास दो बाइकों की भिड़ंत में औरंगाबाद निवासी दिनेश कुमार, मुड़ैना निवासी जीशान और पुष्पेंद्र कुमार चोटिल हुए। वहीं काशीपुर निवासी अरविंद कुमार भी कस्बे में किसी वाहन की टक्कर में घायल हो गए। एक ही दिन में एक के बाद एक हादसों से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया।