{"_id":"6a413e036299f6fbbf02996b","slug":"video-administrative-judge-inspected-the-district-court-2026-06-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"प्रशासनिक न्यायमूर्ति ने जिला न्यायालय का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासनिक न्यायमूर्ति ने जिला न्यायालय का किया निरीक्षण
Vimal Sharma
Updated Sun, 28 Jun 2026 09:00 PM IST
Link Copied
चंदौसी में प्रशासनिक न्यायमूर्ति विवेक कुमार सिंह ने रविवार को जिला न्यायालय का निरीक्षण किया और न्यायिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने न्यायालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
प्रशासनिक न्यायमूर्ति विवेक कुमार सिंह रविवार की सुबह साढ़े दस बजे जिला न्यायालय परिसर पहुंचे। उनके आगमन पर सबसे पहले गार्द ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उन्होंने न्यायालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके बाद जनपद न्यायाधीश के विश्राम कक्ष में न्याययिक अधिकारियों के साथ बैठक की। न्यायालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान चंदौसी बार एसोसिएशन की एल्डर कमेटी के लोकेंद्र शर्मा, सगीर सैफी, राजबहादुर, विपिन कुमार सिंह, कृष्णानंद शर्मा, बंटू, अनुराग सिंह आदि अधिवक्ताओं ने तीन सूत्रीय मांग पत्र सौंप कर समस्याओं का निस्तारण कराए जाने की मांग की। निरीक्षण के दौरान जनपद न्यायाधीश विदूषी सिंह समेत न्यायिक अधिकारी और एसडीएम नीतू रानी मौजूद रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।