फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   12000 female students from 108 countries built satellite Mission ShaktiSat set world record

आसमान छूने निकलीं बेटियां: 108 देशों की 12,000 छात्राओं ने बनाया सैटेलाइट, मिशन शक्तिसैट ने रचा विश्व रिकॉर्ड

Sun, 27 Sep 2026 06:09 AM IST
प्रशांत तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत तिवारी Updated Sun, 27 Sep 2026 06:09 AM IST
सार

मिशन शक्तिसैट के तहत स्पेस किड्ज इंडिया ने 108 देशों की लगभग 12,000 छात्राओं को जोड़कर 12-यू क्यूबसैट तैयार किया है। वर्ल्ड रिकॉर्ड्स यूनियन ने इसे महिला अंतरिक्ष शिक्षा कार्यक्रम में सबसे अधिक राष्ट्रीयताओं के प्रतिनिधित्व के तौर पर प्रमाणित किया है।

विज्ञापन
12000 female students from 108 countries built satellite Mission ShaktiSat set world record
मिशन में शामिल देश-दुनिया की छात्राएं - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

एयरोस्पेस स्टार्टअप 'स्पेस किड्ज इंडिया' के नेतृत्व में संचालित 'मिशन शक्तिसैट' ने एक नया विश्व रिकॉर्ड कायम किया है। वर्ल्ड रिकॉर्ड्स यूनियन ने इसे किसी महिला अंतरिक्ष शिक्षा कार्यक्रम में सबसे अधिक राष्ट्रीयताओं के प्रतिनिधित्व के रूप में प्रमाणित किया है।

विज्ञापन


12 हजार छात्राओं ने मिलकर तैयार किया 12-यू क्यूबसैट
इस ऐतिहासिक मिशन के तहत दुनिया भर के 108 देशों की लगभग 12,000 छात्राओं को एक साथ जोड़कर एक सैटेलाइट 12-यू क्यूबसैट का निर्माण किया गया है। चेन्नई स्थित स्टार्टअप का मिशन शक्तिसैट के जरिये मुख्य उद्देश्य केवल क्लासरूम तक सीमित न रहकर लड़कियों को अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में व्यावहारिक अनुभव देना है।
विज्ञापन


14 से 18 वर्ष की छात्राओं को मिली 120 घंटे से अधिक की ट्रेनिंग
14 से 18 वर्ष की छात्राओं को अंतरिक्ष प्रणालियों, सैटेलाइट इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल फैब्रिकेशन और पेलोड इंटीग्रेशन जैसी जटिल तकनीकों की 120 से अधिक घंटों की मुफ्त ऑनलाइन और व्यावहारिक ट्रेनिंग दी गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


108 देशों की छात्र टीमों ने मिलकर किया काम
इस सैटेलाइट के निर्माण में भारत के अलावा अमेरिका, ब्राजील, ऑस्ट्रेलिया, स्विट्जरलैंड, मिस्र, लातविया और फिलीपींस जैसे 108 देशों की छात्र टीमों और संस्थानों ने एक साथ मिलकर काम किया है। स्पेस किड्ज इंडिया की संस्थापक डॉ. शकेसन ने बताया, 150 करोड़ रुपये के बजट वाले मिशन को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो), इन-स्पेस और यूके के मेरिडियन स्पेस कमांड का समर्थन प्राप्त है।


ये भी पढ़ें: 10वीं-12वीं में फेल: पिता ने मारा ताना तो आईआईटी पहुंचे, आईपीएस मोहिबुल्लाह को अमेरिका देगा एशियन हीरो सम्मान

11 अक्टूबर को श्रीहरिकोटा से होगा सैटेलाइट का प्रक्षेपण
सैटेलाइट को 11 अक्तूबर को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के दिन श्रीहरिकोटा लॉन्च सेंटर से अंतरिक्ष में भेजा जाएगा। लो अर्थ ऑर्बिट में जाने वाले इस सैटेलाइट का एक मॉडल भविष्य में चांद की कक्षा में भी भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed