फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   A musical soiree in Bhopal; Moradabad's Munir emerges victorious.

Sambhal News: भूपाल मंच पर सुरों की महफिल, मुरादाबाद के मुनीर ने मारी बाजी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
A musical soiree in Bhopal; Moradabad's Munir emerges victorious.
चंदौसी। ऐतिहासिक गणेश चौथ मेले के भूपाल रंगमंच पर शनिवार को कराओ के गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में मुरादाबाद के मुनीर खान ने प्रथम पुरस्कार हासिल किया। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में दर्शकों ने सुरों का खूब आनंद लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में कुल 22 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा पंडाल गूंजता रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विशिष्ट समाजसेवी अखिलेश खिलाड़ी और नगर पालिकाध्यक्ष लता वार्ष्णेय ने फीता काटकर किया। निर्णायक मंडल में डॉ. दिव्या दत्ता, पवन कुमार और अरविंद शर्मा शामिल थे।
विज्ञापन

कड़े मूल्यांकन के बाद परिणाम घोषित किया गया। हल्द्वानी के नमन वर्मा द्वितीय, बलवीर सिंह तृतीय और तरुण चतुर्थ स्थान पर रहे। सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संयुक्त संचालन प्रभात कृष्णा और सर्वेश चीनी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस सफल आयोजन में प्रभात कृष्णा, राजेश पाल, अनमोल पाल, दीपेश गुप्ता, पुनीत चौधरी, डॉ. टीएस. पाल और सतीश आर्य का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम संयोजक अजीत कुमार ‘पप्पी’ और श्री भूपाल गणेश मंदिर ट्रस्ट एवं मेला परिषद के मुख्य सचिव हरिगोपाल वार्ष्णेय भी उपस्थित रहे। ललित किशोर गुप्ता, सुधीर गुप्ता, रविंद्र कुमार ‘रूपी’, मनोज गुप्ता ‘मीनू’, डॉ. राजीव गुप्ता और विनय सर्राफ सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे। प्रतियोगिता ने मेले में चार चांद लगा दिए।

-----------------------------

युगल गीत पर झूम उठा पूरा पंडाल
भूपाल मंच पर असली रंग तब जमा जब निर्णायक मंडल में शामिल नवोदय विद्यालय रामपुर में तैनात शिक्षिका दिव्या दत्ता और मुंबई से आए कलाकार अभय शर्मा ने मंच से युगल गीत ‘हमको हमीं से चुरा लो’ गाया। सुरों में ऐसी मिठास थी कि पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा। पब्लिक में बैठे लोग अपनी कुर्सियों से उठ खड़े हुए और झूमने लगे। गीत खत्म होते ही पुरस्कार देने वालों की लाइन लग गई। इससे पहले भी दिव्या दत्ता ने दर्शकों की फरमाइश पर कई बेहतरीन नगमे सुनाए, जिन्हें सुनकर श्रोता वाह-वाह कर उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed