फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The very thing that was feared has happened... dreams drowned in the rain before the paddy harvest.

Sambhal News: जिसका डर था वही हुआ... धान कटाई से पहले बारिश में डूबे सपने

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
The very thing that was feared has happened... dreams drowned in the rain before the paddy harvest.
जुनावई। धान की बोआई के बाद से अच्छी बारिश होने से किसान बेहद खुश था। उम्मीद थी कि इस बार सिंचाई का खर्च बचेगा और फसल बंपर होगी। खेतों में फसल लहलहा भी उठी लेकिन जिसका डर था वही हुआ। जब मेहनत का फल काटने की बारी आई तो बारिश कहर बनकर टूट पड़ी। बारिश में सिर्फ फसल ही नहीं, किसानों के सपने भी डूब गए। अब किसान चिंता में डूबे हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र में शुक्रवार रात से तेज हवा के साथ शुरू हुई बारिश पिछले 18 घंटे से जारी है। बारिश ने किसानों की सारी उम्मीदें तोड़ दी हैं। तेज हवा के कारण पक कर तैयार खड़ी धान की फसल जमीन पर बिछ गई है। जिन किसानों ने फसल काटकर खेत में रखी थी, वह भीग कर खराब हो रही है। खेतों में पानी भर गया है। अगर यही हाल रहा तो दाना काला पड़ जाएगा, सड़ने लगेगा और मंडी में औने-पौने दाम पर बिकेगा। फिलहाल किसान आसमान की ओर टकटकी लगाए बारिश रुकने की प्रार्थना कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed