फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Obscene photo created using AI and circulated; young woman's marriage alliance called off.Obscene photo created using AI and circulated; young woman's marriage alliance called off.

Sambhal News: एआई से अश्लील फोटो बनाकर वायरल की, युवती का रिश्ता टूटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Obscene photo created using AI and circulated; young woman's marriage alliance called off.Obscene photo created using AI and circulated; young woman's marriage alliance called off.
ओबरी। असमोली के एक ग्रामीण ने दीपासराय के युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवक ने बेटी की फोटो को एआई से अश्लील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया। इससे युवती का तय हुआ दूसरा रिश्ता भी टूट गया।
विज्ञापन

ग्रामीण ने बताया कि उसकी बेटी का पहला रिश्ता रायसत्ती के युवक से तय हुआ था, जो बाद में टूट गया। इसके बाद बेटी का दूसरा रिश्ता एचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के गांव में तय हुआ। पिता का आरोप है कि दूसरे रिश्ते की जानकारी होने पर दीपासराय निवासी युवक ने युवती की सामान्य फोटो को एआई से अश्लील फोटो में बदल दिया।
विज्ञापन

उसने अपने भाई, बहन और भाभी के कहने पर इन फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल किया। वायरल फोटो की जानकारी मिलने पर युवक पक्ष ने भी रिश्ता तोड़ दिया। पीड़ित पिता का कहना है कि इस घटना से समाज में उनकी बदनामी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता के पिता की तहरीर पर असमोली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। असमोली सीओ अमन सिंह ने बताया कि आरोपी हसीब के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed