{"_id":"6abbf4bfbc1bc175c405262b","slug":"video-mulana-had-gone-to-get-medicines-got-news-of-daughters-medal-on-the-way-father-2026-09-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: मुलाना गए थे दवाई लेने, रास्ते में मिली बेटी के मेडल की खबर: पिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: मुलाना गए थे दवाई लेने, रास्ते में मिली बेटी के मेडल की खबर: पिता
सहारनपुर। प्राची चौधरी के पदक जीतने के बाद पिता जयवीर सिंह और माता राजेश देवी ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि बेटी ने अपने और हमारे सपने को साकार किया है। प्राची का मेडल सिर्फ उसका नहीं, बल्कि सभी का है। उन्होंने कहा कि प्राची चौधरी ने अपने गांव और शहर का नाम रोशन किया है। बेटी ने एक सपना देखा और उसे अपनी मेहनत के बल पर साकार किया। घर के साथ पूरे गांव में खुशी का माहौल है। पिता ने बताया कि वह दवाई लेने के लिए मुलाना गए थे। दौड़ से पहले प्राची ने फोन कर बताया कि उनकी दौड़ साढ़े पांच बजे शुरू होगी। उन्होंने प्राची से कहा कि वह दौड़ शुरू होने से पहले घर पहुंचने की कोशिश करेंगे। पिता जयवीर सिंह ने बताया कि दौड़ शुरू होने से पहले वह घर नहीं आ सके। रास्ते में ही उन्हें बेटी के स्वर्ण पदक जीतने की खबर मिली। इसके बाद वह घर आए। माता राजेश देवी ने कहा कि पूरा विश्वास था कि प्राची स्वर्ण पदक जीतेगी। इसमें उन्हें कोई शक नहीं था। दौड़ के दौरान भगवान से प्रार्थना करते रहे कि बेटी की मेहनत सफल हो सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।