{"_id":"6abba0e64184f8ba3604a39d","slug":"video-police-save-29-year-old-man-after-facebook-suicide-post-2026-09-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: फेसबुक पर लास्ट दिन लिख जहर खाने जा रहे युवक को अछनेरा पुलिस ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: फेसबुक पर लास्ट दिन लिख जहर खाने जा रहे युवक को अछनेरा पुलिस ने बचाया
अछनेरा। थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर सोमवार को एक सुसाइड पोस्ट डालकर आत्मघाती कदम उठाने जा रहे एक 29 वर्षीय युवक को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सकुशल बचा लिया। युवक ने देर रात अपने फेसबुक अकाउंट पर यारों आज हमारा लास्ट दिन है यारों गलती हो गयी माफ करना लिखकर जहर की शीशी की तस्वीर पोस्ट की थी। पोस्ट वायरल होते ही एसीपी अछनेरा शैलेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और युवक को समय रहते ट्रैक कर बचा लिया। उसको परिवार के सामने युवक की काउंसलिंग की गई, जिसके बाद उसने अपनी गलती मानी। पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी कर युवक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। परिजन ने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया है। एसीपी अछनेरा ने बताया की सूचना मिलते ही युवक के घर पहुंच उसको बचाया और भविष्य में कोई ऐसी गलती नहीं करने का आश्वासन मिला है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।