{"_id":"677d0d100088d0a2760ba620","slug":"video-devotees-queued-up-at-saharanpurs-balaji-dham-to-receive-balajis-blessings","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सहारनपुर के बालाजी धाम में श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर पाया बालाजी का आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सहारनपुर के बालाजी धाम में श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर पाया बालाजी का आशीर्वाद
सहारनपुर के गंगोह में श्री बालाजी धाम में वर्ष के पहले मंगलवार को परंपरागत रूप से आशीर्वाद दिवस मनाया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा सहित विभिन्न राज्यों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर श्री बालाजी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम की शुरुआत बाबा के भजन कीर्तन और जयकारों के बीच महंत सुशील शर्मा और नकुड विधायक मनोज चौधरी ने बाबा की दिव्य ज्योति प्रज्ज्वलित कर की। इसके बाद विधायक सहित श्रद्धालुओं ने महंत सुशील शर्मा के माध्यम से बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया। आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए श्रद्धालु घंटों कतार में लगे रहे। कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा। आयोजक संस्था श्री बालाजी संकट मोचन सेवा समिति के सेवादार व्यवस्था में जुटे रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।