{"_id":"6a466cb3ab4f0ff0910ebcc3","slug":"video-video-taiita-parakashha-ma-pahal-thana-2696-abhayaratha-raha-anapasathata-abhayarathaya-na-btaya-kasa-raha-papara-2026-07-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: टीईटी परीक्षा में पहले दिन 2696 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित, अभ्यर्थियों ने बताया कैसा रहा पेपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: टीईटी परीक्षा में पहले दिन 2696 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित, अभ्यर्थियों ने बताया कैसा रहा पेपर
दूसरी पाली की टीईटी परीक्षा संपन्न होने के बाद अभ्यर्थियों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। परीक्षा केंद्रों से बाहर निकलते ही उनके चेहरे पर भविष्य की उड़ान की चमक स्पष्ट नजर आई। अभ्यर्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र काफी अच्छा रहा। पेपर ठीक होने के कारण वे सभी संतुष्ट और प्रसन्न दिखे।
जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका व पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने आज आयोजित की जा रही उ०प्र० शिक्षक पात्रता की परीक्षा को नकल विहीन, पारदर्शी एवं सकुशल संपन्न कराने हेतु न्यू स्टैण्डर्ड पब्लिक स्कूल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गोपाल सरस्वती विद्या मन्दिर एवं रेयान इंटरनेशनल स्कूल सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के समय सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी, यातायात व्यवस्था की जांच की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने बताया कि उक्त परीक्षा जनपद के 19 परीक्षा केन्द्रों पर 02 व 03 जुलाई को प्रत्येक दिवस को दो पालियों में तथा 04 जुलाई 2026 को एक पाली में सम्पन्न होगी। परीक्षार्थियों के आवागमन के दृष्टिगत सभी व्यापक प्रबंध किए गए है, जिससे परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की कोई असुविधा न हो, परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु सभी केन्द्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है तथा अधिकारी भ्रमणशील रहकर लगातार निगरानी कर रहे हैं।
अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ ने बताया कि आज की आयोजित उ०प्र० शिक्षक पात्रता की परीक्षा में प्रथम पाली में कुल 8544 अभ्यर्थियों में से 7166 अभ्यर्थी उपस्थित व 1378 अभ्यर्थी अनुपस्थित एवं द्वितीय पाली में कुल 8544 अभ्यर्थियों में से 7226 अभ्यर्थी उपस्थित व 1318 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहें, इस प्रकार दोनों पालियों में कुल 17088 अभ्यर्थियों में से 14392 अभ्यर्थी उपस्थित व 2696 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।