फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Congress protest against the Chief Election Commissioner

Raebareli News: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

Tue, 29 Sep 2026 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 29 Sep 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Congress protest against the Chief Election Commissioner
रायबरेली में डिग्री कॉलेज चौराहा पर कांग्रेसियों से पुतला छिनते पुलिसकर्मी।
रायबरेली। जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पैदल मार्च निकाला। इस दौरान केंद्र सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी की गई। शहीद चौक पर कांग्रेसियों की पुलिस से नोकझोंक हुई। कांग्रेसी प्रधानमंत्री और मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकने जा रहे थे, जिसे पुलिस ने छीन लिया।
विज्ञापन

इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज गेट पर धरने पर बैठ गए। पुलिस द्वारा वहां से हटाए जाने के बाद कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। डीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में डीएम को ज्ञापन सौंपा गया। कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने और गिरफ्तारी की मांग की। कांग्रेस ने देशभर में इसी मुद्दे पर प्रदर्शन का आह्वान किया था।
विज्ञापन

राष्ट्रीय सचिव सुशील पासी ने कहा कि ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं हुआ तो देशभर में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ नारे के साथ आंदोलन जारी रखने की बात कही। जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने भाजपा सरकार और चुनाव आयोग की मिलीभगत का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि पिछले 10 महीनों में चुनाव आयुक्तों सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने ज्ञानेश कुमार के निर्णयों पर 14 बार आपत्ति दर्ज की। इनमें विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर), नए मतदाताओं को जोड़ने, नाम हटाने और आईटी प्रणाली को दिल्ली में केंद्रीकृत करने से जुड़े मुद्दे शामिल होने का दावा किया गया। इन आरोपों पर कांग्रेस ने स्वतंत्र समीक्षा की मांग भी उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव ने ज्ञानेश कुमार को तत्काल पद से हटाने और गिरफ्तार करने की मांग की। साथ ही उनके कार्यकाल के निर्णयों और मतदाता सूची में हुए बदलावों की समीक्षा की मांग की। कांग्रेस प्रवक्ता महताब आलम ने ज्ञानेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए।

प्रदर्शन में नगर पालिका अध्यक्ष शत्रोहन सोनकर, नगर पंचायत अध्यक्ष सरिता गुप्ता, पूर्व विधायक अशोक सिंह, सुधा द्विवेदी, अतुल सिंह, हाजी इलियास, जिला पंचायत सदस्य अंजली पासी, वीरेंद्र यादव और राकेश सिंह राना मौजूद रहे।

रायबरेली में डिग्री कॉलेज चौराहा पर कांग्रेसियों से पुतला छिनते पुलिसकर्मी।

रायबरेली में डिग्री कॉलेज चौराहा पर कांग्रेसियों से पुतला छिनते पुलिसकर्मी।

रायबरेली में डिग्री कॉलेज चौराहा पर कांग्रेसियों से पुतला छिनते पुलिसकर्मी।

रायबरेली में डिग्री कॉलेज चौराहा पर कांग्रेसियों से पुतला छिनते पुलिसकर्मी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed