{"_id":"6ababa72aa9a1f458d02a6df","slug":"railway-station-being-transformed-under-the-amrit-bharat-scheme-raebareli-news-c-101-1-slko1034-168598-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: अमृत भारत योजना से संवर रहा रेलवे स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: अमृत भारत योजना से संवर रहा रेलवे स्टेशन
Tue, 29 Sep 2026 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Tue, 29 Sep 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली में शहर के रेलवे स्टेशन स्थित नवनिर्मित भवन।
रायबरेली। शहर के रेलवे स्टेशन पर नए भवन का निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है। भवन बनकर तैयार है और बाहरी दीवारों पर टाइल्स भी लगाई जा चुकी हैं। अंदरूनी हिस्से में प्लास्टर और टाइल्स लगाने का काम चल रहा है। जल्द ही विद्युत समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराकर नए भवन से यात्रियों की आवाजाही शुरू कराई जाएगी। भवन के सामने बाहरी परिसर भी विकसित किया जाएगा।
रायबरेली स्टेशन को करीब तीन साल पहले अमृत भारत योजना में शामिल किया गया था। इसके तहत स्टेशन के पुनर्विकास का काम चल रहा है। स्टेशन के मुख्य भवन के अलावा दूसरे छोर बहराना की तरफ नया भवन बनाया जा रहा है। यहां यात्री प्रतीक्षालय, टिकट काउंटर, शौचालय, पेयजल समेत अन्य सुविधाएं मिलेंगी।
नए भवन के आसपास पार्किंग क्षेत्र और पार्क विकसित किया जाएगा। भवन तक पहुंचने वाले रास्तों को भी चौड़ा किया जाएगा। इससे शहर के दूसरे छोर के मोहल्लों में रहने वाले लोगों को स्टेशन पहुंचने के लिए लंबा चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। वे नए भवन की ओर से भी स्टेशन में प्रवेश कर सकेंगे।
विज्ञापन
गति शक्ति के वरिष्ठ कार्य अभियंता अभिषेक कुमार ने बताया कि सभी काम तेजी से पूरे कराए जा रहे हैं। नया भवन भी जल्द यात्रियों के लिए तैयार कर दिया जाएगा।
नए भवन में मिलेंगी ये सुविधाएं
रायबरेली स्टेशन के बहराना की ओर बन रहे नए भवन में यात्रियों के लिए प्रतीक्षालय, टिकट काउंटर, शौचालय और पेयजल की सुविधा होगी। भवन के बाहर पार्किंग और पार्क भी विकसित किया जाएगा। यात्रियों की सुविधा के लिए भवन तक पहुंचने वाले रास्तों को चौड़ा किया जाएगा। इससे शहर के दूसरे छोर के मोहल्लों के लोगों को स्टेशन पहुंचने में आसानी होगी और लंबा चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।