{"_id":"6af2bc85ebc489c43603cf1c","slug":"video-acharya-pramod-krishnam-expressed-strong-objection-to-congress-president-mallikarjun-kharge-remark-2026-11-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की टिप्पणी पर कड़ा ऐतराज जताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की टिप्पणी पर कड़ा ऐतराज जताया
Vimal Sharma
Updated Tue, 10 Nov 2026 12:11 PM IST
Link Copied
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता का उल्लेख करते हुए दिए गए बयान मोदी जाएगा, मोदी का बाप भी जाएगा पर कड़ा ऐतराज जताते हुए आचार्य प्रमोद कृष्णम ने दिवाली के अवसर पर मर्यादा और आस्था की एक नई लकीर खींची। उन्होंने अभद्र भाषा की राजनीति करने वालों को श्री कल्किधाम के गर्भगृह से आईना दिखाया है। आचार्य ने कहा कि दिवाली पर श्री कल्किधाम के गर्भगृह की पवित्र शिलाओं पर जो चिराग रोशन हुए हैं, उनकी दैवी लौ में साफ-साफ यह संदेश अंकित है कि मोदी कहीं नहीं जाएंगे। यह केवल दीयों का उजाला नहीं, बल्कि उस सनातन विश्वास की अभिव्यक्ति है जो राष्ट्र के नेतृत्व को अटूट मानती है। वक्तव्य को और अधिक धार देते हुए आचार्य ने कहा कि जिस तरह इस सृष्टि और जनमानस के हृदय से भगवान श्रीराम को कभी अलग नहीं किया जा सका और वे कहीं नहीं गए, ठीक उसी प्रकार भारत के कोटि-कोटि जनों के संकल्प बनकर उभरे श्री नरेंद्र मोदी भी कहीं नहीं जाएंगे। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने विरोधियों को चेतावनी भरे लहजे में और बेहद प्रभावी ढंग से कहा कि मोदी कोई रेत पर लिखा नाम नहीं हैं, जिसे विरोध और अभद्र टिप्पणियों की लहरें आकर मिटा दें। यह संदेश न केवल एक राजनीतिक जवाब है, बल्कि दिवाली के प्रकाश पर्व पर मर्यादा, सनातन मूल्यों और दृढ़ इच्छाशक्ति का एक ऐसा अद्भुत संगम है जो हर देशभक्त के मन में राष्ट्रवाद की अलख जगाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।