{"_id":"6a981b7e4221dd2ec905712d","slug":"video-video-rayabral-ma-ralva-satashana-ka-bhajanalya-ma-falsa-salga-gara-hathasa-tal-2026-09-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: रायबरेली में रेलवे स्टेशन के भोजनालय में फॉल्स सीलिंग गिरी, हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: रायबरेली में रेलवे स्टेशन के भोजनालय में फॉल्स सीलिंग गिरी, हादसा टला
शहर के रेलवे स्टेशन की हालत अच्छी नहीं है। हालांकि अमृत भारत योजना के तहत स्टेशन की हालत सुधारने का काम चल रहा है। इधर कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिसकी वजह से स्टेशन के मुख्य भवन की छत से पानी टपकने की समस्या उजागर हो गई है। इससे स्टेशन के सभी कार्यालय कक्षों में पानी टपक रहा है। कई जगह तो पानी इस कदर आ रहा है कि उसे निकालने के लिए जुगाड़ करना पड़ रहा है। मंगलवार को देर रात प्लेटफॉर्म नंबर एक पर संचालित भोजनालय की फॉल्स सीलिंग गिर गई। गनीमत रही कि घटना के समय कोई नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। बुधवार को भोजनालय में बड़े मलबे को हटाने का काम पूरा दिन चलता रहा।
शहर के रेलवे स्टेशन को अमृत भारत योजना में चयनित किया गया है। करीब तीन साल से योजना के तहत पुनर्विकास कार्य चल रहा है। बीच में काम कई महीनों तक ठप था, लेकिन इस समय काम में तेजी आई है। स्टेशन के मुख्य भवन की बाहरी दीवारों पर नए टाइल्स लगाए जा रहे हैं। मुख्य भवन की छत काफी समय से बदहाल है। हर साल बारिश में भवन की छत से पानी टपकने की समस्या रहती है। इस बार भी बारिश में ऐसी समस्या आई। इधर कई दिनों से रोजाना बारिश हो रही है।
मंगलवार की रात भी लगातार बारिश हुई। इस दौरान छत से टपकता रहा। बुधवार को सुबह कार्यालय कक्ष खुले तो ज्यादातर कमरों में पानी भरा नजर आया, जिसे निकालने के बाद कामकाज शुरू हुआ। हालांकि छत पर जलभराव होने से पूरा दिन पानी टपकता रहा, जिससे काम करने में असुविधा हुई। प्लेटफॉर्म नंबर एक पर मुख्य भवन में संचालित भोजनालय की फाॅल्स सीलिंग गिर गई। इससे रेस्टोरेंट के हाल में मलबा फैल गया, जिसे हटाने में सुबह से शाम हो गई।
स्टेशन भवन में मुख्य टिकट निरीक्षक, आरक्षण कार्यालय, पार्सल हाल, मुख्य माल पर्यवेक्षक, विशिष्ट अतिथि प्रतीक्षालय की गैलरी समेत कई जगह छत से पानी टपकता रहा। प्लेटफॉर्म पर लगे टिनशेड से पानी आने के कारण यात्रियों को भी परेशानी हुई। योजना के तहत काम करा रहे गति शक्ति के वरिष्ठ कार्य अभियंता अभिषेक कुमार ने कहा कि बारिश की वजह से काम प्रभावित है। मौसम सामान्य होते ही स्टेशन भवन की छत दुरुस्त कराने के साथ जलनिकासी के प्रबंध कराएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।