{"_id":"6a981b78b902899a0c040f55","slug":"video-video-rayabral-ma-bugdha-bhaii-na-dayata-jata-samaya-chhata-bhaii-para-iita-sa-hamal-kara-mara-dal-2026-09-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: रायबरेली में बड़े भाई ने डयूटी जाते समय छोटे भाई पर ईंट से हमला कर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: रायबरेली में बड़े भाई ने डयूटी जाते समय छोटे भाई पर ईंट से हमला कर मार डाला
चौपुरा गांव निवासी रवि चौधरी (31) की बुधवार सुबह ईंट से हमला कर हत्या कर दी गई। वारदात को किसी ने नहीं, बल्कि उसके बड़े भाई अनूप चौधरी ने अंजाम दिया। खाना देने पर आरोपी अनूप संपत्ति में हिस्सा बांटने की मांग कर रहा था। इसी को लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद हुआ था। वारदात की जानकारी पर सीओ महराजगंज प्रदीप कुमार और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। मृतक युवक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की एफआईआर दर्ज की है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
गांव निवासी रवि चौधरी चार भाइयों में सबसे छोटे थे। सबसे बड़े भाई अखिलेश चौधरी परिवार समेत अलग रहते हैं, जबकि रवि अपने से भाई अनूप चौधरी, अनिल चौधरी के साथ मां रामलक्ष्मी देवी के साथ रहते थे। पिता शिवशंकर चौधरी का निधन हो चुका है। बताते हैं कि चार भाइयों में गलत आदतों की वजह से अनूप की शादी नहीं हुई थी। रवि एक निजी स्कूल में बस परिचालक थे। दोपहर बाद स्कूल से छुट्टी मिलने के बाद रवि चाट का ठेला भी लगाते थे। सुबह सात बजे डयूटी जाते वक्त पहले से घात लगाए बैठे अनूप ने रवि के सिर के पीछे ईंट से हमला कर दिया। इससे रवि जमीन पर गिर गए और उनके सिर के पीछे हिस्से से खून गिरने लगा। आरोपी अनूप मौके से भाग निकला। जानकारी पर परिजनों ने रवि को जिला अस्पताल के बाद एम्स पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर हरचंदपुर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों से घटना के बारे में बयान दर्ज कर पड़ताल की।
पुलिस के मुताबिक जांच में पता चला कि अनूप का आरोप था कि रवि समेत अन्य भाइयों के रहते भी उन्हें घर पर खाना नहीं मिलता है। इसी बात को लेकर मंगलवार शाम दोनों भाइयों के बीच विवाद हुअा था। इस पर अनूप जमीन समेत अन्य संपत्ति में हिस्सा बांटने की मांग कर रहा था। मृतक रवि इससे इन्कार कर रहा था। इसीलिए वारदात को अंजाम दिया। हरचंदपुर थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक युवक की पत्नी रानी देवी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। सीओ महराजगंज प्रदीप कुमार ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए हरचंदपुर थाना प्रभारी की अगुवाई में पुलिस टीम गठित की गई है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।