Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
In Faridkot, MLA Gurditt Singh Sekhon laid the foundation stone for the construction of a shed and the installation of interlocking tiles at the cremation ground.
{"_id":"6a97bde1de931729bc07d238","slug":"video-in-faridkot-mla-gurditt-singh-sekhon-laid-the-foundation-stone-for-the-construction-of-a-shed-and-the-installation-of-interlocking-tiles-at-the-cremation-ground-2026-09-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट में विधायक गुरदित्त सिंह सेखों ने श्मशानघाट में शेड और इंटरलॉक टाइल के कार्य का नींव पत्थर रखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट में विधायक गुरदित्त सिंह सेखों ने श्मशानघाट में शेड और इंटरलॉक टाइल के कार्य का नींव पत्थर रखा
विधायक गुरदित्त सिंह सेखों ने फरीदकोट के वार्ड नंबर 19 के डॉ. बीआर अंबेडकर नगर, कम्मेआणा चौक स्थित श्मशानघाट में शेड बनाने और इंटरलॉक टाइलें लगाने के कार्य का नींव पत्थर रखा।
इस मौके विधायक सेखों ने कहा कि यह शहर का पुराना श्मशानघाट है और यहां लंबे समय से लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। विशेष रूप से गर्मी के मौसम में दोपहर के समय अंतिम संस्कार के लिए आने वाले परिवार के सदस्यों और अन्य लोगों को छाया की सुविधा नहीं होने के कारण काफी परेशानी होती थी। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए शेड का निर्माण और इंटरलॉक टाइलें लगाने का कार्य शुरू करवाया गया है, जिस पर करीब 10 लाख रुपये की लागत आएगी। उन्होंने कहा कि यह सुविधा यहां आने वाले आम लोगों के लिए काफी लाभदायक साबित होगी। इस मौके पर विमुक्त जाति वेलफेयर बोर्ड के चेयरमैन अमरजीत सिंह परमार, रवि बुगरा, वार्ड नंबर 14 के एमसी सतविंदर सुखा, एमसी कमलजीत सिंह, ब्लॉक प्रधान राजू खालसा, आशू, सुरिंदर सिंह, दीपक, सुरिंदर कुमार सहित वार्डवासी और स्थानीय लोग मौजूद रहे। उन्होंने श्मशानघाट में विकास कार्य शुरू करवाने के लिए पंजाब सरकार और विधायक गुरदित्त सिंह सेखों का धन्यवाद किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।