{"_id":"6a9873be7011399bea0a39fc","slug":"young-man-kills-younger-brother-by-smashing-his-head-with-a-brick-raebareli-news-c-101-1-slko1031-166552-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: युवक ने ईंट से कूंचकर की छोटे भाई की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: युवक ने ईंट से कूंचकर की छोटे भाई की हत्या
Thu, 03 Sep 2026 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Thu, 03 Sep 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
हरचंदपुर क्षेत्र के चौपुरा गांव स्थित घटना स्थल पर जांच करती फॉरेंसिक टीम व पुलिस।
हरचंदपुर। थाना क्षेत्र के चौपुरा गांव में बुधवार सुबह खाने को लेकर छोटे भाई से बड़े भाई से संपत्ति में हिस्सा बांटने की मांग की, जिसको लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। बात इतनी बढ़ गई कि आरोपी बड़े भाई ने ईंट से हमला कर छोटे भाई रवि चौधरी (31) की बेरहमी से हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई।
गांव निवासी रवि चौधरी (31) चार भाइयों में सबसे छोटे थे। सबसे बड़े भाई अखिलेश चौधरी परिवार समेत अलग रहते हैं, जबकि रवि अपने से भाई अनूप चौधरी, अनिल चौधरी के साथ मां रामलक्ष्मी देवी के साथ रहते थे। पिता शिवशंकर चौधरी का निधन हो चुका है। बताते हैं कि चार भाइयों में गलत आदतों की वजह से अनूप की शादी नहीं हुई थी।
रवि एक निजी स्कूल में बस परिचालक थे। दोपहर बाद स्कूल से छुट्टी मिलने के बाद रवि चाट का ठेला भी लगाते थे। सुबह डयूटी जाते वक्त पहले से घात लगाए बैठे अनूप ने रवि के सिर के पीछे ईंट से हमला कर दिया। इससे रवि जमीन पर गिर गए और उनके सिर के पीछे हिस्से से खून गिरने लगा। आरोपी अनूप मौके से भाग निकला। इलाज के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया। हरचंदपुर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वहीं सीओ महराजगंज और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं।