{"_id":"6a98755787d8e2e8d902b5c0","slug":"swine-flu-havoc-11-new-cases-detected-one-additional-dengue-case-reported-raebareli-news-c-101-1-slko1033-166573-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: स्वाइन फ्लू का कहर, 11 नए मरीज मिले, एक डेंगू का बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: स्वाइन फ्लू का कहर, 11 नए मरीज मिले, एक डेंगू का बढ़ा
Thu, 03 Sep 2026 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Thu, 03 Sep 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
खीरों क्षेत्र में दवा का छिड़काव करती स्वास्थ्य विभाग की टीम।
रायबरेली। जिले में स्वाइन फ्लू का कहर बढ़ गया है। लखनऊ की प्रयोगशाला की जांच में 11 नए मरीज मिले हैं। बुधवार को जांच रिपोर्ट आने के बाद अफरातफरी मच गई। स्वाइन फ्लू के नए मरीजों में पांच रोगी शहर के रहने वाले हैं। अन्य मरीज ऊंचाहार, जगतपुर, लालगंज और राही ब्लॉक के हैं। इसके अलावा डेंगू का भी एक और मरीज मिला है।
लखनऊ के अपोलो और मेदांता की प्रयोगशाला की जांच में शहर के रामजीपुरम के दो लोग स्वाइन फ्लू से संक्रमित मिले। इसके अलावा शहर के ही डीएम आवास के पास रहने वाली महिला के साथ ही कानपुर और सुल्तानपुर रोड पर रहने वाले एक-एक मरीज स्वइन फ्लू संक्रमित मिला है। राही ब्लाॅक के कौवाडीह, डलमऊ रोड जगतपुर, लालगंज के रणगांव में एक-एक मरीज मिला है। एनटीपीसी ऊंचाहार में भी स्वाइन फ्लू के दो मरीज मिले हैं। मरीजों को हालत बिगड़ने पर लखनऊ के संबंधित अस्पतालों में भर्ती कराया गया था, जहां जांच में सभी स्वाइन फ्लू के चपेट में मिले। इसके अलावा खीरों ब्लॉक के पाहो गांव में डेंगू का एक और मरीज मिलने के बाद जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है, जबकि स्वाइन फ्लू के मरीज बढ़कर 14 हो गए हैं।
इनसेट
सुस्ती से रोगियों के घर नहीं गईं टीमें
सीएमओ कार्यालय में तैनात एपिडेमियोलॉजिस्ट ऋषी बागची की मनमानी के कारण स्वाइन फ्लू के एक साथ 11 मरीज मिलने के बाद भी टीमें मरीजों के घर नहीं पहुंची। यहां तक कि शहर के मोहल्लों में भी मरीजों के घरों में जांच के लिए टीमें नहीं पहुंची। इससे लापरवाही कार्यशैली उजागर हो गई। दवा न होने का बहाना बताकर टीम मरीजों के परिवार के लोगों की सेहत जांचनें नहीं पहुंचीं।
विज्ञापन
इनसेट
डॉक्टर की सलाह के बाद ही लें दवा : अस्थाना
जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि स्वाइन फ्लू के प्रमुख लक्षणों में तेज बुखार, ठंड लगना, लगातार सिरदर्द, सूखी खांसी, गले में खराश और नाक का बहना है। मांसपेशियों और शरीर में जोड़ों का तेज दर्द भी होता है। अत्यधिक थकान, सांस लेने में तकलीफ और उल्टी-दस्त भी इसके लक्षण हैं। संक्रमण से बचाव के लिए मास्क का प्रयोग करें। हाथों की सफाई रखें और डॉक्टरी सलाह लें। बुखार या सांस फूलने जैसे लक्षण दिखने पर खुद से दवा न लें।
इनसेट
जिले के मूल निवासी 11 मरीजों में लखनऊ में जांच में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। एपिडेमियोलॉजिस्ट को इसके लिए चेताया गया है। सभी मरीजों के परिवार के लोगों के संबंध में पूरी रिपोर्ट मांगी गई है।
डॉ. मनोज शुक्ला, प्रभारी सीएमओ रायबरेली