{"_id":"6af33fcedcfc95e08602484a","slug":"video-video-radavaja-bsa-ka-takakara-sa-mahal-ka-mata-eka-tharajana-ghayal-brataya-sa-bhara-tha-kara-ka-bsa-na-mara-takakara-2026-11-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: रोडवेज बस की टक्कर से महिला की मौत, एक दर्जन घायल, बारातियों से भरी दो कारों को बस ने मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: रोडवेज बस की टक्कर से महिला की मौत, एक दर्जन घायल, बारातियों से भरी दो कारों को बस ने मारी टक्कर
लालगंज (रायबरेली)। बांदा बहराइच मार्ग पर सेमरपहा गांव के निकट मंगलवार देर शाम तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बारातियों से भरी दो कारों में टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। इनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक फतेहपुर जिले के किशनपुर से बारात उन्नाव के पुरवा जा रही थी। दोनों कारों में महिलाएं और बच्चों समेत करीब एक दर्जन लोग सवार थे। सेमरपहा के निकट सामने से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने पहले एक कार में टक्कर मारी। इसके बाद दूसरी कार भी बस की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उसमें सवार कई लोग फंस गए। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। एक बच्ची समेत कई घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस नें एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां उनका उपचार चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।