{"_id":"6ae987ac5a18ca80ac09f15e","slug":"video-teenager-body-found-in-drain-in-raebareli-murder-suspected-2026-11-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में नाले में मिला किशोर का शव, हत्या की आशंका, मुंडन संस्कार में आर्केस्ट्रा देखने गया था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में नाले में मिला किशोर का शव, हत्या की आशंका, मुंडन संस्कार में आर्केस्ट्रा देखने गया था
रायबरेली में जगतपुर क्षेत्र के पूरे त्रिलोक सिंह मजरे केवलपुर बरेथा गांव में मंगलवार सुबह प्राथमिक विद्यालय के पास नाले में 17 वर्षीय किशोर का शव मिला। उसके चेहरे पर चोट के निशान मिलने से परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पूरे त्रिलोक सिंह निवासी फूलचंद का 17 वर्षीय नाती प्रिंस काफी समय से अपने ननिहाल में रह रहा था। वह अपने नाना के साथ होटल में काम करता था। सोमवार को वह पड़ोस के गांव मोती के पूर्व में रामबालक के यहां आयोजित मुंडन संस्कार में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम देखने गया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।
मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने प्राथमिक विद्यालय के पास नाले में किशोर का शव पड़ा देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने शव बाहर निकलवाकर पड़ताल की। किशोर के चेहरे पर चोट के निशान पाए गए। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के नाना फूलचंद ने अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
सीओ डलमऊ गिरजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि किशोर का शव मिला है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।