{"_id":"6a68b2b4d3563aa0d60f8572","slug":"video-rayabral-parava-bhajapa-jalthhayakashha-na-apana-majathara-ka-daugdhha-bgha-jamana-thasara-ka-nama-lkhaii-2026-07-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली: पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ने अपने मजदूर की डेढ़ बीघा जमीन दूसरों के नाम लिखाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली: पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ने अपने मजदूर की डेढ़ बीघा जमीन दूसरों के नाम लिखाई
रायबरेली: अमावां ब्लॉक के मखदूमपुर गांव के एक दलित परिवार की डेढ़ बीघा जमीन को पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप यादव ने दूसरे लोगों के नाम लिखा दी। मामले का खुलासा होने पर पीड़ित परिवार दंग रह गया। मंगलवार को पीड़ित मां-बेटे की शिकायत पर एसपी रवि कुमार ने मिल एरिया थाना प्रभारी से प्रकरण की जांच कर मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए।
गांव निवासी रामखेलावन ने एसपी को दिए गए पत्र में बताया कि वह गांव निवासी पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष के यहां 10 साल से मजदूरी कर रहा था। पूर्व जिलाध्यक्ष ने उन्हें विश्वास में लेकर उनकी व उनकी मां बुधाना को निबंधन कार्यालय ले गए। इस दौरान हम लोगों के नाम की करीब डेढ़ बीघा जमीन गांव के ही दो लोगों के नाम दर्ज करा दी। इसमें एक आरोपी प्रधान प्रतिनिधि भी है। जुलाई माह में इसकी जानकारी हुई तो भाजपा नेता से शिकायत की। भाजपा नेता ने गालीगलौज करते हुए जानमाल की धमकी देकर अपने घर से भगा दिया।
मां-बेटे के मुताबिक जमीन की कीमत करीब 50 लाख रुपये है। शिकायत पर एसपी ने कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मिल एरिया थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष पर दूसरों के नाम जमीन लिखा देने की शिकायत मिली है। जांच कराई जा रही है। इसके बाद मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।