फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   India Complete 200 T20I Wins: Historic Milestone and Unwanted Records for Abhishek Sharma

जापान पर जीत के साथ भारत ने रचा इतिहास: 200 टी20 मैच जीतने वाला पहला देश बना; अभिषेक के नाम भी अनचाहा रिकॉर्ड

Tue, 22 Sep 2026 02:43 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, निशिन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, निशिन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 22 Sep 2026 02:43 PM IST
सार

भारत ने जापान को हराकर टी20 अंतरराष्ट्रीय में 200 जीत पूरी करने वाली पहली टीम बनने का रिकॉर्ड बनाया। इस मुकाबले में कई अन्य आंकड़े भी बने। भारत के शीर्ष तीन बल्लेबाजों का कुल स्कोर एसोसिएट टीम के खिलाफ उसका सबसे कम रहा, जबकि अभिषेक शर्मा ने एक कैलेंडर वर्ष में सात डक के अनचाहे रिकॉर्ड की बराबरी की।

विज्ञापन
India Complete 200 T20I Wins: Historic Milestone and Unwanted Records for Abhishek Sharma
भारतीय टीम - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत ने जापान के खिलाफ बारिश से प्रभावित मुकाबले में दो रन की रोमांचक जीत दर्ज करने के साथ टी20 अंतरराष्ट्रीय में इतिहास रच दिया। भारत अब इस प्रारूप में 200 जीत दर्ज करने वाली पहली टीम बन गई है। इस आंकड़े में सुपर ओवर में हासिल की गई जीत भी शामिल हैं। हालांकि, इस मुकाबले में भारत के कुछ बल्लेबाजों के नाम अनचाहे रिकॉर्ड भी दर्ज हुए।
विज्ञापन

India Complete 200 T20I Wins: Historic Milestone and Unwanted Records for Abhishek Sharma
भारतीय टीम - फोटो : ANI/Reuters
200 टी20 अंतरराष्ट्रीय जीत दर्ज करने वाली पहली टीम
जापान के खिलाफ सानो में मिली दो रन की जीत भारत की टी20 अंतरराष्ट्रीय में 200वीं जीत रही। भारत ने 2006 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जोहानिसबर्ग में अपनी पहली टी20 अंतरराष्ट्रीय जीत दर्ज की थी। इसके बाद टीम ने 50वीं, 100वीं और 150वीं जीत के पड़ाव पार किए और अब 200 जीत का आंकड़ा छू लिया है। भारत को पहली 50 जीत तक पहुंचने में 83 मैच लगे थे। इसके बाद हर अगले 50 जीत के पड़ाव तक पहुंचने में टीम ने अपेक्षाकृत कम मैच लिए।आंकड़ों के मुताबिक, भारत ने अपनी पहली 50 जीत की तुलना में अंतिम 50 जीत 17 मैच कम खेलकर हासिल कीं।

भारत की माइलस्टोन जीतें
जीत का पड़ाव विपक्षी स्थान साल जीत का अंतर
पहली जीत दक्षिण अफ्रीका जोहानिसबर्ग 2006 6 विकेट
50वीं जीत श्रीलंका कोलंबो आरपीएस 2017 7 विकेट
100वीं जीत वेस्टइंडीज कोलकाता 2022 8 रन
150वीं जीत ऑस्ट्रेलिया ग्रोस आइलेट 2024 24 रन
200वीं जीत जापान सानो 2026 2 रन

भारत ने कितने मैच लिए माइलस्टोन जीतों में
जीत का चरण 50 जीत के लिए खेले मैच
जीत 1 से 50 83
जीत 51 से 100 72
जीत 101 से 150 70
जीत 151 से 200 66
विज्ञापन
विज्ञापन

India Complete 200 T20I Wins: Historic Milestone and Unwanted Records for Abhishek Sharma
भारतीय टीम - फोटो : Twitter

अभिषेक शर्मा के नाम एक साल में सात डक
जापान के खिलाफ अभिषेक शर्मा अपनी पहली ही गेंद पर आउट हो गए। इसके साथ 2026 में उनके टी20 अंतरराष्ट्रीय  में सात डक यानी सात बार शून्य पर आउट हो चुके हैं। एक कैलेंडर वर्ष में टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा डक के मामले में अभिषेक ने रवांडा के जप्पी बिमेनिमाना और ऑर्चिडे तुयसेन्जे (2023) तथा पाकिस्तान के सैम अयूब (2025) के सात-सात डक की बराबरी कर ली।
 

खिलाड़ी साल एक कैलेंडर वर्ष में
टी20 अंतरराष्ट्रीय डक
जप्पी बिमेनिमाना 2023 7
ऑर्चिडे तुयसेन्जे 2023 7
सैम अयूब 2025 7
अभिषेक शर्मा 2026 7*

*2026 का आंकड़ा जापान के खिलाफ मुकाबले के बाद।

विज्ञापन

India Complete 200 T20I Wins: Historic Milestone and Unwanted Records for Abhishek Sharma
भारतीय टीम - फोटो : Twitter

पहली गेंद पर पांच बार आउट, संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा
अभिषेक के लिए 2026 का एक और अनचाहा रिकॉर्ड सामने आया है। वह इस कैलेंडर वर्ष में पांच बार पहली ही गेंद पर आउट हो चुके हैं। किसी बल्लेबाज द्वारा एक कैलेंडर वर्ष में टी20 अंतरराष्ट्रीय में पहली गेंद पर पांच बार आउट होने का यह संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा आंकड़ा है।
 

बल्लेबाज साल पहली गेंद पर डक
केविन इराकोजे 2023 5
रिचर्ड नगारावा 2024 5
अभिषेक शर्मा 2026 5

भारत के शीर्ष तीन का सबसे कम संयुक्त स्कोर
जापान के खिलाफ भारत के शीर्ष तीन बल्लेबाजों का कुल स्कोर सिर्फ 12 रन रहा। यह एसोसिएट टीम के खिलाफ भारत के शीर्ष तीन बल्लेबाजों का टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे कम संयुक्त स्कोर है। इससे पहले भारत का सबसे कम संयुक्त स्कोर 21 रन था, जो उसने 2026 में वानखेड़े में अमेरिका के खिलाफ बनाया था।

India Complete 200 T20I Wins: Historic Milestone and Unwanted Records for Abhishek Sharma
अभिषेक शर्मा - फोटो : IANS
टी20 में एक साल में सबसे ज्यादा डक का रिकॉर्ड भी अभिषेक के नाम
अगर सभी टी20 मैचों की बात करें तो अभिषेक शर्मा के नाम 2026 में 10 डक हैं। यह एक कैलेंडर वर्ष में किसी बल्लेबाज द्वारा टी20 में सबसे ज्यादा डक का आंकड़ा है।
 
खिलाड़ी साल टी20 में डक
अभिषेक शर्मा 2026 10
राशिद खान 2019 9
शादाब खान 2024 9

बाल बाल बची टीम इंडिया
टीम इंडिया बड़े उलटफेर से बाल बाल बच गई। जापान के खिलाफ एकमात्र टी20 मैच में सांसें तब अटक गई थीं, जब टीम इंडिया 32 रन ही बना सकी थी। बारिश के कारण यह मैच पांच-पांच ओवर का हुआ था। भारत ने पांच ओवर में चार विकेट पर 32 रन बनाए थे। जवाब में जापान ने पांच ओवर में तीन विकेट पर 30 रन बनाए। इस तरह टीम इंडिया जीत दर्ज करने में कामयाब रही।

India Complete 200 T20I Wins: Historic Milestone and Unwanted Records for Abhishek Sharma
भारत-जापान मुकाबला - फोटो : BCCI Twitter
भारत की पारी
भारत को शुरुआती तीन ओवरों में तीन झटके लगे थे। पहले ओवर में अभिषेक शर्मा खाता खोले बिना आउट हुए। उन्हें चार्ली हारा हिंजे ने अभिषेक शर्मा को शोमा सुगाया के हाथों कैच कराया। वहीं, दूसरे ओवर में संजू सैमसन भी आउट हो गए। उन्हें इब्राहिम ताकाहाशी ने बेंजामिन के हाथों कैच कराया। सैमसन सात गेंद में एक चौके की मदद से नौ रन बना सके। इसके बाद तीसरे ओवर में बेंजामिन इतो डेविस ने ईशान किशन को माकोतो के हाथों कैच कराया। ईशान तीन रन बना सके। श्रेयस अय्यर 12 गेंद में 16 रन बनाकर पांचवें ओवर में आउट हुए। तिलक वर्मा तीन गेंद में एक रन बनाकर नाबाद रहे। जापान की ओर से चार्ली ने दो विकेट लिए। वहीं, इब्राहिम ताकाहाशी और बेंजामिन इतो डेविस को एक-एक विकेट मिला।

आखिरी ओवर का रोमांच
हालांकि, 33 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जापान की टीम में अनुभव की कमी दिखी। जापान ने चार ओवर में तीन विकेट पर 25 रन बना लिए थे। आखिरी छह गेंद में उसे आठ रन चाहिए थे। अक्षर पटेल ने आखिरी ओवर में गेंदबाजी की। पहली गेंद पर उन्होंने कोई रन नहीं दिया, जबकि अगली गेंद पर एक रन आया। अगली गेंद वाइड रही। तीसरी ऑफिशियल गेंद पर कोई रन नहीं आया। चौथी, पांचवीं और आखिरी गेंद पर जापान के बल्लेबाजों ने एक-एक रन लिया। इस तरह आखिरी ओवर में जापान की टीम पांच रन बना सकी और दो रन से मैच गंवा दिया।

India Complete 200 T20I Wins: Historic Milestone and Unwanted Records for Abhishek Sharma
भारत बनाम जापान - फोटो : BCCI
जापान की पारी
जापान की ओर से कप्तान केंडेल काडोवाकी फ्लेमिंग ने 12 गेंद में 12 रन बनाए। इसके अलावा लाचलान यामामोटो लेक ने एक रन , इब्राहिम ताकाहाशी ने चार रन बनाए। बेंजामिन इटो डेविस नौ रन और एलेक्जेंडर शिराई पाटमोर ने दो रन बनाए। भारत की ओर से वॉशिंगटन सुंदर ने दो विकेट लिए। भारत को अब एशियन गेम्स 2026 में हिस्सा लेना है। महिला क्रिकेट टीम ने 2023 के बाद इस बार भी स्वर्ण जीता है। अब श्रेयस अय्यर की टीम से भी यही उम्मीदें की जा रही हैं। 2023 में ऋतुराज गायकवाड़ की अगुआई में टीम इंडिया ने स्वर्ण जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed