{"_id":"6a92948f459a0c1673021e36","slug":"video-rayabral-ma-aathha-tharajana-sa-athhaka-ghara-ma-ghasa-bugdhha-ka-pana-nava-sa-aa-ja-raha-garamanae-2026-08-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में आधा दर्जन से अधिक घरों में घुसा बाढ़ का पानी, नाव से आ-जा रहे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में आधा दर्जन से अधिक घरों में घुसा बाढ़ का पानी, नाव से आ-जा रहे ग्रामीण
रायबरेली में अमावा विकासखंड के ग्राम पंचायत बघेल के तिलक का पुरवा गांव में बारिश का पानी आने से आधा दर्जन घरों के आगे पानी भर गया है।
ग्रामीणों देशराज सिंह, शिव देवी, सोमाली सिंह, लाल सिंह, भीम सिंह, अनमोल सिंह, जय चंद, सुखनंदन सिंह, जितेंद्र सिंह के घरों का आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है वही ग्रामीणों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। मामले की शिकायत ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से की तो उपजिला अधिकारी सदर गौतम सिंह के द्वारा नाव की व्यवस्था कराई गई लेकिन नाव चलाने वाला कोई नहीं है। ग्रामीण खुद ही नाव चलाकर जान जोखिम में डाल कर आते जाते हैं।
वहीं किसानों का कहना है कि यदि नाव चलाने वाला कोई हो तो हम लोगों को दिक्कत न हो। ग्रामीणों ने बताया कि अन्य व्यवस्था नहीं हुई है, न कोई सुनने वाला अधिकारी कर्मचारी है। बैंखरा, डीहे,मियां का पुरवा ,तिलक कापूरवा लोनार,बघेल , खैरहना, मोहब्बत नगर , झाखरी, पहरेमऊ, धूगा लोदीपुर दीवान का पुरवा रोज का आना जाना एक हजार से अधिक राहगीरों का रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि यहां पर पक्का पुल बन जाए तो लोगों का आना-जाना आसान हो जाएगा। कई बार ग्रामीणों ने जिला अधिकारी से लेकर के उच्च अधिकारों से लिखित प्रार्थना पत्र देकर के पुल बनाने की मांग की गई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।