{"_id":"6aa3072d0b3a2c25540d1ac9","slug":"drinking-water-crisis-persists-due-to-lack-of-electricity-connection-raebareli-news-c-101-1-slko1032-167101-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: बिजली कनेक्शन न मिलने से पेयजल संकट बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: बिजली कनेक्शन न मिलने से पेयजल संकट बरकरार
Fri, 11 Sep 2026 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Fri, 11 Sep 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
नसीराबाद। नगर पंचायत नसीराबाद में पावर कॉर्पोरेशन की लापरवाही के कारण पेयजल की समस्या बनी हुई है। पत्राचार के बावजूद अब तक मिनी नलकूपों को कनेक्शन नहीं दिया गया। इससे जलापूर्ति नहीं हो पा रही है। छह माह से यह समस्या बनी है। ऐसे में लोगों को दूषित पानी पीना पड़ रहा है।
शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए मोहल्ला डेला में बड़ी टंकी बनाई जा रही है। वार्ड नंबर एक के मोहल्ला लाला बाजार, वार्ड नंबर छह के मोहल्ला शिवनगर, वार्ड नंबर 10 के मोहल्ला सर्वधर्म नगर में मिनी नलकूप लगाए गए हैं। इनके संचालन के लिए बिजली कनेक्शन की जरूरत है।
नगर पंचायत की ओर से कनेक्शन दिए जाने के लिए पत्राचार किया गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। यही वजह है कि करीब 10 हजार लोगों को शुद्ध पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन
-- -- -
छह माह पहले दिया गया पत्र
पानी की आपूर्ति के लिए पावर कॉर्पोरेशन से छह माह पहले पत्राचार किया गया। हर सप्ताह जल्द काम कराने का आश्वासन मिलता है। अभी तक समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है। बिजली कनेक्शन के अभाव में नलकूप बंद पड़े हैं। कई वार्डों में टैंकर भेजकर पानी उपलब्ध कराना पड़ रहा है।
-मो. अली, नगर पंचायत अध्यक्ष, परशदेपुर
-- -- -- -
नौ लाख रुपये का भेजा गया एस्टीमेट
नगर पंचायत नसीराबाद में तीन कनेक्शन होने हैं। इसके लिए करीब नौ लाख रुपये का एस्टीमेट बनाकर नगर पंचायत को भेज दिया गया है। रुपया जमा होने के बाद कनेक्शन देने की प्रक्रिया तेजी से शुरू कराई जाएगी।
-मनोज कुमार यादव, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड, सलोन