फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Daughter points pistol at father after he refuses car loan verification

गाजियाबाद की कलयुगी बेटी: पिता पर तान दी पिस्टल, भाभी को भी नहीं बख्शा; सीसीटीवी में कैद हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा

Fri, 11 Sep 2026 09:55 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Vijay Singh Pundir Updated Fri, 11 Sep 2026 09:55 AM IST
सार

साहिबाबाद के वृंदावन गार्डन कॉलोनी में कार लोन के वेरिफिकेशन से इनकार करने पर एक बेटी ने अपने पिता और भाभी पर पिस्टल तान दी। घटना 8 सितंबर शाम करीब पांच बजे हुई, जब बेटी प्रियंका तोमर अपनी सहेली के साथ घर पहुंची और पिता हितेश तोमर से कार लोन के वेरिफिकेशन को लेकर बातचीत की।

विज्ञापन
Daughter points pistol at father after he refuses car loan verification
Ghaziabad News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साहिबाबाद में कार लोन के वेरिफिकेशन से इनकार करने पर एक बेटी ने अपने ही पिता और भाभी पर पिस्टल तान दी। आरोप है कि पहले गाली-गलौज और हाथापाई हुई, फिर युवती वहां से चली गई। लेकिन करीब 25 मिनट बाद वह अपनी सहेली के साथ दोबारा पहुंची और घर का मेन गेट तोड़कर अंदर घुस गई। इसके बाद पिता और भाभी पर पिस्टल तानकर गोली मारने की धमकी देने का आरोप है। पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

विज्ञापन

मामला थाना साहिबाबाद क्षेत्र की वृंदावन गार्डन कॉलोनी का है। पीड़ित पिता हितेश तोमर के मुताबिक, उनकी बेटी प्रियंका तोमर करीब ढाई साल पहले घर छोड़कर चली गई थी। आरोप है कि 8 सितंबर 2026 की शाम करीब पांच बजे प्रियंका अपनी सहेली के साथ घर पहुंची और कार लोन के वेरिफिकेशन को लेकर पिता से बातचीत की।

विज्ञापन
विज्ञापन

हितेश तोमर ने वेरिफिकेशन कराने से इनकार कर दिया। आरोप है कि इसी बात को लेकर प्रियंका ने पिता के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची भाभी के साथ भी हाथापाई की गई। हंगामा बढ़ा तो पड़ोसी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद युवती वहां से चली गई।

विज्ञापन

लेकिन करीब 25 मिनट बाद प्रियंका अपनी सहेली के साथ दोबारा घर पहुंची। आरोप है कि इस बार उसने घर का मेन गेट तोड़ दिया और जबरन अंदर घुस गई। आरोप है कि युवती ने पिता और भाभी पर पिस्टल तान दी और गोली मारने की धमकी दी। अपनी जान बचाने के लिए दोनों किसी तरह घर की पहली मंजिल पर पहुंचे।

पिस्टल लहराने, धमकी देने और हाथापाई की पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई। सीसीटीवी फुटेज में युवती कथित तौर पर पिस्टल लहराती नजर आ रही है। मामले में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 9 सितंबर 2026 को थाना साहिबाबाद में प्राथमिकी दर्ज किया।

पीड़ित पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बेटी प्रियंका तोमर और उसकी सहेली के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सहायक पुलिस आयुक्त साहिबाबाद अमित सक्सेना के मुताबिक, आरोपी बेटी की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed