{"_id":"69873fd0040b7dae3202fdda","slug":"video-rayabral-ma-aaiitaaaii-sa-nagalda-ka-le-oipatakal-faibra-kabl-ka-khapa-ravana-2026-02-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में आईटीआई से नागालैंड के लिए ऑप्टिकल फाइबर केबल की खेप रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में आईटीआई से नागालैंड के लिए ऑप्टिकल फाइबर केबल की खेप रवाना
रायबरेली में भारत नेट तृतीय चरण की परियोजना के तहत आईटीआई से ऑप्टिकल फाइबर केबल की आपूर्ति की जाएगी। शनिवार को पूजा अर्चना और नारियल फोड़ने के बाद संयंत्र प्रमुख व महाप्रबंधक हरतीश एच ए ने नागालैंड (बीबीएलएनई-2) के लिए 16 किमी की ऑप्टिकल फाइबर केबल की खेप को रवाना किया।
ऑप्टिकल फाइबर केबल भारत नेट परियोजना का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आत्मनिर्भर भारत पहल के तहत महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में माना जा रहा है। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य ग्राम पंचायतों को ब्रॉडबैंड से जोड़कर उन्हें दूरसंचार उपकरणों से लैस करना है। परियोजना के तहत आईटीआई को लगभग दो लाख किलोमीटर ऑप्टिकल फाइबर केबल के विनिर्माण का आदेश मिला है। शनिवार को संयंत्र प्रमुख व महाप्रबंधक हरतीश एस ए ने हरी झंडी दिखाकर खेप को रवाना किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।