फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Rahul questions MP fund projects, seeks report

Raebareli News: सांसद निधि के कार्यों पर राहुल ने उठाई उंगली, मांगी रिपोर्ट

Thu, 10 Sep 2026 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 10 Sep 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Rahul questions MP fund projects, seeks report
सांसद निधि के कार्यों पर राहुल ने उठाई उंगली, मांगी रिपोर्ट
रायबरेली। दिशा की बैठक में केंद्रीय योजनाओं के कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठने के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं सांसद राहुल गांधी ने अपनी सांसद निधि से कराए जा रहे कार्यों को लेकर भी सख्त रुख अपनाया। बुधवार को उन्होंने डीएम से साफ कहा कि कार्य कराने के लिए चाहे जिस कार्यदायी संस्था को नामित किया जाए, लेकिन काम की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। उन्होंने सांसद निधि से कराए गए और शुरू होने वाले कार्यों की गुणवत्ता की जांच कराने के निर्देश दिए और जांच रिपोर्ट भी मांगी।
विज्ञापन

रायबरेली में सांसद निधि से करीब 20 करोड़ रुपये की लागत के विकास कार्य चल रहे हैं या प्रस्तावित हैं। दिशा की बैठक में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना समेत कई केंद्रीय योजनाओं के कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठे थे। कई सड़कों की हालत खराब मिलने के साथ अन्य कार्यों में भी मानकों को लेकर सवाल सामने आए। कार्यदायी विभाग नामित किए जाने को लेकर भी मामला सांसद के संज्ञान में आया। इन मामलों के सामने आने के बाद राहुल गांधी ने अपनी सांसद निधि के कार्यों की गुणवत्ता को लेकर भी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निधि से होने वाले विकास कार्यों में उच्च गुणवत्ता के मानकों का पालन जरूरी है। राहुल के निर्देश के बाद अब सांसद निधि से कराए जा रहे कार्यों की गुणवत्ता जांच की जाएगी। अधिकारियों को जांच के बाद रिपोर्ट सांसद को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

इनसेट
पहली बार फुल होमवर्क करके आए थे राहुल
दिशा की बैठक में राहुल गांधी पूर्व में कई बार शामिल हुए, लेकिन इस पर फुल होमवर्क करके आए थे। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की पांच बदहाल सड़कों की फोटो साथ लेकर आए थे तो सलोन विधानसभा क्षेत्र की एक बदहाल सड़क की फोटो तुरंत गूगल से डाउनलोड करके विधायक तक तो चुप करा दिया। बैठक में वे हर सवाल का जवाब तर्क तरीके से देते नजर आए। ऐसे में सत्ता दल के जन प्रतिनिधि उनके सवालों पर मजबूती से उंगली नहीं उठा पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
सड़कों का बनेगा मैप, होगी कोडिंग
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने जिले की सभी सड़कों की मैपिंग कराने के निर्देश दिए, जिससे सड़कों की कोडिंग का काम हो सके। इससे यह स्पष्ट हो सकेगा कि कौन सी सड़क किस विभाग की है। सभी जनप्रतिनिधियों को सड़कों का मैप दिशा की अगली बैठक में उपलब्ध कराई जाए। इससे सड़कों की गुणवत्ता पर नजर रखी जा सकेगी।

सांसद निधि के कार्यों पर राहुल ने उठाई उंगली, मांगी रिपोर्ट

सांसद निधि के कार्यों पर राहुल ने उठाई उंगली, मांगी रिपोर्ट

सांसद निधि के कार्यों पर राहुल ने उठाई उंगली, मांगी रिपोर्ट

सांसद निधि के कार्यों पर राहुल ने उठाई उंगली, मांगी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed