{"_id":"6aad4f97238356df1f0f77a5","slug":"youth-drowns-in-canal-during-ganesh-idol-immersion-in-pilibhit-2026-09-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत: गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान नहर में डूबा युवक, देर शाम तक नहीं चला पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत: गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान नहर में डूबा युवक, देर शाम तक नहीं चला पता
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: Mukesh Kumar
Updated Fri, 18 Sep 2026 08:19 PM IST
Link Copied
पीलीभीत के माधोटांडा इलाके में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान शुक्रवार को हरदोई ब्रांच नहर में एक युवक गहरे पानी में डूब गया। साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह देखते ही देखते गहराई में चला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एनडीआरएफ की टीम को बुलाकर मोटरबोट से तलाश शुरू कराई। स्थानीय गोताखोर भी युवक की खोज में जुटे रहे, लेकिन देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका। हादसे की सूचना मिलते ही नहर पुल और आसपास बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। युवक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
माधोटांडा के वार्ड नंबर सात निवासी संगम (18) पुत्र त्रिवेणी शर्मा शुक्रवार को गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए साथियों के साथ कलीनगर पुल के निकट हरदोई ब्रांच नहर पहुंचा था। प्रतिमा विसर्जन के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथ मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वह पानी की गहराई में समा गया।
हादसे की जानकारी मिलते ही माधोटांडा पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू कराई। पुलिस ने एनडीआरएफ की टीम को बुलाया। टीम ने मोटरबोट के माध्यम से नहर में खोजबीन की। स्थानीय गोताखोर भी तलाश में लगे रहे, लेकिन देर शाम तक सफलता नहीं मिली। युवक के नहर में डूबने की खबर फैलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में नहर पुल पर पहुंच गए।
मौके पर भीड़ जुटने से परिजनों की चिंता और बढ़ गई। संगम के परिजन लगातार उसकी तलाश की जानकारी लेते रहे और उनका रो-रोकर बुरा हाल रहा। बताया गया है कि संगम का एक छोटा भाई भी है। सीओ विधि भूषण मौर्य ने बताया कि पुलिस और बचाव दल की ओर से युवक की तलाश जारी रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।